
साधना तिवारी
साधना तिवारी 15 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में हैं। लगभग 9 वर्षों से अधिक समय से ZEE ग्रुप के साथ जुड़ी हुई ... Read More
Written By: Sadhna Tiwari | Updated : August 2, 2020 8:31 AM IST
Raksha Bandhan : रक्षाबंधन पर भाई को टीका करने के बाद मुंह मीठा कराने की परंपरा निभायी जाती है। इसीलिए, इस त्योहार पर कई तरह की मिठाइयां खरीदी, बनायी और खायी जाती हैं। लेकिन, कोरोना वायरस के कारण जैसा कि देश में लॉकडाउन चल रहा है। जिसके चलते लोगों को अपनी मनपसंद मिठाइयां खरीदने का मौका नहीं मिल रहा। ऐसे मे आप घर पर ही मिठाइयां बनाकर यह त्योहार मना सकते हैं। (Diet Tips for Raksha Bandhan in hindi)
भारतीय मिठाइयों को बनाने के लिए चीनी, मावा और ड्राईफ्रूट्स जैसी चीज़ों का इस्तेमाल किया जाता है। चूंकि, लॉकडाउन के दौरान लोगों का बाहर आना-जाना, एक्सरसाइज़ और अन्य तरह की शारीरिक गतिविधियां बंद हो गयी हैं। इससे, मोटापा, डायबिटीज़, हाई ब्लड प्रेशर और डायजेशन से जुड़ी दिक्कतों का ख़तरा बढ़ गया है। इसीलिए, मिठाइयों के सेवन करते समय आपको सावधानी बरतनी चाहिए। हम यहां लिख रहे हैं मिठाइयों को हेल्दी बनाने के तरीके, जो आप रक्षाबंधन में घर पर तैयार कर सकते हैं और जिनको खाने से आपको कैलोरी और फैट के एक्स्ट्रा इंटेक से बच सकेंगे। (Healthy Indian Mithai Recipe)
रिफाइंड शुगर हमारी बॉडी को नुकसान पहुंचाता है। फिर भी लोग रिफाइंड शुगर वाली मिठाइयों को देखकर अपने लालच पर काबू नहीं रख पाते और इन मिठाइयों को खा लेते हैं। जिसके बाद उन्हें पछतावा भी काफी ज़्यादा होता है। ऐसे में आप रिफाइंड शुगर की जगह गुड़ का सेवन करें। जी हां, आप अपनी मिठाइयों में मिठास के लिए गुड़ का इस्तेमाल करें। शक्कर के मुकाबले गुड़ बहुत हेल्दी माना जाता है। क्योंकि, इसमें एंटीऑक्सीडेंट्स के अलावा ज़िंक, सेलेनियम जैसे मिनरल्स भी होते हैं। ये तत्व फ्री रैडिकल्स डैमेज़ से बचाता है, जो सेल्स को नुकसान पहुंचाकर, बुढ़ापे और कई बीमारियों का ख़तरा बढ़ाता है। गुड़ के सेवन से इम्यूनिटी भी बढ़ती है। यह बॉडी क्लिंज़ में मदद करता साथ ही डायजेशन सुधार कर कॉन्स्टिपेशन जैसी परेशानियों को कम करता है। साथ ही यह पीएमएस (PMS symptoms) के लक्षणों को भी कम करता है। जिनमें, मूड स्विंग, मेंस्ट्रुएल क्रैम्प्स और पेट दर्द जैसी समस्याएं शामिल हैं।
जिन्हें अपनी राखी की थाली कई तरह की मिठाइयों से सजाना पसंद है। उनके लिए ड्राईफ्रूट्स और मूंगफली से बनी चिक्की एक अच्छा पर्याय हो सकती है। शक्कर और तेल से भरी जलेबी का कुरकुरा स्वाद भले ही लोगों को पसंद आता है। लेकिन, यह सेहत को बहुत अधिक नुकसान पहुंचा सकती हैं। ऐसे में इस बार वेरायटी के लिए चिक्की बनाएं। इसमें आप भूनी हुई तिल और मूंगफली के दानें गुड़ के साथ मिलाकर चिक्की तैयार करें। जैसा कि तिल में ज़िंक, सेलेनियम, कॉपर, आयरन, विटामिन बी6 और विटामिन ई जैसे तत्व होते हैं। जो, इम्यून सिस्टम को मज़बूत बनाते हैं। इसी तरह मूंगफली खाने से गॉल ब्लैडर और दिल की बीमारियों का खतरा कम होता है।
रसीले गुलाब जामुन खाना पसंद करने वालों के लिए यह नुकसानदायक साबित हो सकता है। क्योंकि, इन्हें डीप फ्राई करने के बाद चाशनी में डुबोया जाता है। जिससे, यह हाई कैलोरी फूड बन जाता है। लेकिन, वहीं दूसरी तरफ रसगुल्ले थोड़े हेल्दी साबित हो सकते हैं। बस रसगुल्लों को स्टीम करने के बाद उन्हें गुड़ से बनी चाशनी में डुबोएं। (Raksha Bandhan Mithai ideas)