• हिंदी

हेल्दी क्रिसमस रेसिपी - एवोकैडो एंड हनी ब्राउनी

हेल्दी क्रिसमस रेसिपी - एवोकैडो एंड हनी ब्राउनी
Use avocado instead of butter to make brownie– You can make your brownies with the same ingredients except for the butter. Whip up eggs, sugar, flour, cocoa powder, vanilla extract, and mashed avocado. Avocado has less calories and fat than butter. But it has the same creamy consistency once mashed properly.

इस Christmas पर जरूर ट्राई करें यह हेल्दी और टेस्टी रेसिपी!

Written by Editorial Team |Updated : January 5, 2017 2:45 PM IST

क्रिसमस और नया साल जल्द ही दस्तक देने वाले हैं। इन दिनों कुछ मीठे की बात ना हो ऐसा हो सकता है क्या भला। जाहिर है इन दिनों आप कई ऐसे चीजें खाते हैं, जो अनहेल्दी होती हैं क्योंकि उन चीजों में कैलोरी की मात्रा अधिक होती है। आमतौर पर ऐसा माना जाता है कि हेल्दी फूड्स यानि बटर और शुगर जैसी चीजों के बगैर बनने वाले फूड्स टेस्टी नहीं होते हैं। लेकिन आपको बता दें कि यह सच नहीं है। आप इन चीजों के बिना भी टेस्टी और हेल्दी फूड्स बना सकते हैं। खैर इस फेस्टिव सीजन में आपने कई सारी चीजें ट्राई की होंगी लेकिन क्या आपने एवोकैडो ब्राउनी ट्राई की है? अगर नहीं, तो हम आपको इसे बनाने का तरीका बता रहे हैं। यकीनन यह चीज आपको और आपके दोस्तों को खूब पसंद आएगी। आपको बता दें कि एवोकैडो के अनगिनत स्वास्थ्य लाभ होते हैं। चलिए जानते हैं इसे बनाने का तरीका।

सामग्री

विधि

  • सबसे पहले अपने ओवन को 180 डिग्री सेल्सियस पर गर्म कर लें। इसके बाद 8 × 8 इंच वाले बेकिंग ट्रे पर तेल लगा लें।
  • अब अंडे को फेट लें और उसमें एवोकैडो मिलाएं। इसके बाद उसमें नारियल तेल डालकर अच्छी तरह मिक्स कर लें।
  • अब सभी सूखी चीजों को इसमें डालकर अच्छी तरह मिला लें। आप इन सभी चीजों को छलनी से मिला सकते हैं जिससे वो अच्छी तरह मिक्स हो जाएं।
  • अब सूखी चीजों के मिश्रण में अंडा डालें। इसके बाद इसमें शहद डालकर अच्छी तरह मिक्स कर लें। आप टेस्ट के आधार पर कम या ज्यादा शहद डाल सकते हैं।
  • इस मिश्रण को आराम से बेकिंग ट्रे में डालें और इसे करीब आधे घंटे तक बेक करें।
  • आप टोपिंग के लिए अखरोट, बादाम, चोको चिप्स जैसी चीजों का भी इस्तेमाल कर सकते हैं।

प्रस्तुत प्रतिकृति (इमेज) मूल वर्णन पर आधारित कल्पित प्रतिरूप है।

Read this in English

अनुवादक – Usman Khan

चित्र स्रोत - Shutterstock