... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Editorial Team | Updated : January 5, 2017 2:42 PM IST
Read this in English.
रबड़ी खाना किसको अच्छा नहीं लगता है,लेकिन रबड़ी वह भी लो फैट! आश्चर्य में पड़ गए न। इस जन्माष्टमी को लो फैट रबड़ी सबको दिल खोलकर खिलाइए, सब आपके फैन बन जायेंगे। लो फैट एप्पल रबड़ी को गाढ़ा बनाने के लिए सेब का इस्तेमाल किया जाता है। इसके साथ जायफल और इलायची का मिश्रण रबड़ी में एक अलग ही फ्लेवर ला देता है।
टिप- सेब का छिलका न निकालें क्योंकि छिलके में ही बहुत फाइबर होता है। इस रेसिपी में मीठे सेब का इस्तेमाल करें नहीं दूध के फटने का डर रहता है।
बनाने का समय: 5 मिनट
पकाने का समय: 15 मिनट
सामग्री
3 कप लो फैट दूध, 99.7% फैट- फ्री
¾ कप छिलका सहित ग्रेट किया हुआ सेब
¼ छोटा चम्मच इलायची पावडर
एक चुटकी जायफल पावडर
1 छोटा चम्मच शुगर सब्स्टिटूट
विधि
• गहरे नॉन स्टिक पैन में दूध को उबलने दें और फिर आंच को कम करके दस से बारह मिनट पकायें। बीच-बीच में हिलाते रहें।
• सेब को ग्रेट करके मिला लें और दो-तीन मिनट तक पकायें लेकिन पैन के चारो तरफ लगे दूध को खरोंच लें।
• उसके बाद इलायची पाऊडर और जायफल पाऊडर डालकर अच्छी तरह से मिला लें। उसके बाद ठंडा करने के लिए अलग रख दें।
• रबड़ी के ठंडा हो जाने के बाद शुगर सब्स्टिटूट डालकर अच्छी तरह से मिला लें। फिर फ्रिज में एक घंटे के लिए रख दें।
प्रस्तु्त इमेज मूल वर्णन पर आधारित कल्पित प्रतिरूप है।
मूल स्रोत- Healthy Janmashtami recipe: Low fat apple rabdi
स्रोत - लो फैट एप्पल रबड़ी रेसिपी तरला दलाल से ली गई है।
अनुवादक - Mousumi Dutta
चित्र स्रोत - Shutterstock image
हिन्दी के और आर्टिकल्स पढ़ने के लिए हमारा हिन्दी सेक्शन देखिए।लेटेस्ट अप्डेट्स के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो कीजिए।स्वास्थ्य संबंधी जानकारी के लिए न्यूजलेटर पर साइन-अप कीजिए।