जवान और पतले रहने के लिए खाएं चटनी

स्वाद के साथ सेहत का भी ख्याल रखती है चटनी, जाने सारे फायदे

WrittenBy

Written By: Sadhna Tiwari | Published : July 25, 2018 7:21 PM IST

आप में से कितने लोग हैं जिन्होंने कभी चटनी नहीं खायी मैं जानती हूं आप सभी कहेंगे कि हम तो अक्सर चटनी खाते हैं। जी हां, भारत में पैदा होने का एक फायदा है यहां मिलने वाली चटपटी, खट्टी-मीठी और कभी-कभी आंख से पानी और कान से धुआं निकाल देने वाली चटनी खाने का सुख। है ना, आप मानते हैं ना खुद को लकी? खैर क्या आप जानते हैं कि हमारे भोजन का आम हिस्सा चटनी हमारी सेहत के लिए कई तरीकों से फायदा पहुंचाती है। जी हां, आज जानिए चटनी खाने के फायदे।

पाचन तंत्र बेहतर बनता है- हमारी चटनियों में इस्तेमाल होनेवाली धनिया और पुदीने की पत्तियों में कई माइक्रो मिनरल्स होते हैं। कैल्शियल, पोटैशियम, मैग्निशियम जैसे तत्वों से भरपूर होती हैं ये वहीं लहसुन-अदरक और प्याज जैसी चीज़ों से हमारा पाचनतंत्र बेहतर बनता है। लहसुन एंटी-बैक्टीआरियल है, पेट के कीड़ों को मारता है, पेट को हेल्‍दी रखता है।

इम्यूनिटी- नींबू के फूल और आंवले जैसे तत्वों की चटनी भोजन में विटामिन सी शामिल करने का अच्छा तरीका है। आंवला, अमरूद और नींबू जैसे फलों को विटामिन सी का बेहतरीन स्रोत माना जाता है। विटामिन सी से रोग प्रतिरोधक शक्ति यानि इम्यूनिटी बढ़ती है।

पेट के लिए फायदेमंद- टमाटर, हरी मिर्च, जीरा और जायफल जैसी चीज़ें देसी चटनियों का खास हिस्सा होती हैं। ये चटनी को स्वादिष्ट तो बनाती ही हैं वहीं ये डायरिया और पेटदर्द जैसी परेशानियों से राहत भी दिलाता है।

वेट लॉस में मददगार- जी हां, खीरा, पपीता, टमाटर और यहां तक कि मूली और सेब जैसी चीज़ों से हम भारतीय चटनी तैयार करते हैं। इनमें कई तरह के विटामिन, फाइबर, लाइकोपीन, विटामिन, पोटैशियम जैसे तत्व मिलते हैं। फाइबर कोलेस्ट्रॉल और वजन कम करने में अहम रोल निभाता है। इसी तरह लहसुन जो ज़्यादातर भारतीय चटनियों में इस्तेमाल होता ही है वह अपने एंटीबायोटिक, एंटी-फंगल और एंटी बैक्टीरियल गुणों के लिए जाना जाता है। इन सबके सेवन से ना केवल आप उम्र के प्रभाव को कम करते हैं बल्कि अच्छे पाचन और कोलेस्ट्रॉल मैनेजमेंट से दिल और शरीर की बीमारियों से भी खुद को बचा सकते हैं।

चित्रस्रोत: Shutterstock.

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source