Healthy Habits : इन टिप्स से करें अपने दिन की शुरुआत, लंबी उम्र तक रहेंगे हेल्दी

कुछ हेल्दी आदतों (healthy habits) को जीवनशैली में शामिल करके देखें, आप लंबी उम्र तक फिट रहेंगे।

WrittenBy

Written By: Anshumala | Updated : August 7, 2019 5:19 PM IST

कई ऐसी हेल्दी आदतें होती हैं, जिन्हें अपनाकर आप लंबी उम्र तक फिट (healthy habits) रह सकते हैं। विशेषज्ञ के अनुसार, यदि आप खुद को स्वस्थ रखना चाहते हैं, तो दिन की शुरुआत ठंडे पानी, बादाम और वर्कआउट के साथ करें। बादाम वैसे भी काफी हेल्दी होता है। बादाम खाकर ठंडा पानी पीने से कई फायदे होते हैं। ऐसा करने से आप दिन भर तरोताजा महसूस करेंगे और यह आपकी फिटनेस को मजबूत बनाने में भी सहायक होता है। इसके अलावा भी आप नीचे बताए गए कुछ हेल्दी आदतों (healthy habits) को जीवनशैली में शामिल करके देखें, आप लंबी उम्र तक फिट रहेंगे।

इन टिप्स से करें अपने दिन की शुरुआत

1 सुबह उठते ही सबसे पहले आधा लीटर ठंडा पानी पिएं। खाली पेट ठंडा पानी पीने से मेटाबॉलिज्म (उपापचय) बढ़ाने में मदद मिलती है।

2 खाली पेट छह से दस बादाम और अखरोट खाएं, इससे कुछ इंजाइम्स बनते हैं, जो मेटाबॉलिज्म बढ़ाने में सहायक हैं।

3 ब्रेकफास्ट थोड़ा भारी हो ताकि दिन भर के लिए ऊर्जा की कमी न हो। यह कार्बोहाइड्रेट और प्रोटीन से भरपूर होना चाहिए।

4 बादाम और अखरोट ऊर्जा के भंडार हैं। अगर आप बादाम और अखरोट नहीं खा पाते हैं, तो दिन भर थोड़ी-थोड़ी मूंगफली भी खा सकते हैं।

5 मेडिटेशन करने से शरीर तो चुस्‍त होता ही है और दिमाग भी शांत रहता है।

हाई ब्लड प्रेशर कम करने के लिए स्वस्थ आदतें

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source