hamburger icon
A
Read in English

हेल्दी उपवास रेसिपी: स्वीट पोटाटो खीर

उपवास के समय कुछ टेस्टी खाना हो जाये।

WrittenBy

Written By: Mousumi Dutta | Updated : January 5, 2017 2:41 PM IST

उपवास के समय ऐसा व्यंजन खाना चाहिए जो हेल्दी भी हो और खाने से बदहजमी की समस्या भी न हो। स्वीट पोटाटो यानि शकरकंद का खीर उपवास के समय न सिर्फ आपको पसंद आएगा बल्कि सबके दिल को खुश कर देगा। सबसे अच्छी बात यह है कि इसको बनाना बहुत आसान है।

सामग्री

3 शकरकंद ग्रेट किया हुआ

1 बड़ा चम्मच घी

5 कप दूध

1 बड़ा चम्मच गुलाब की पंखुड़ियाँ

½ छोटा चम्मच हरी इलायची पावडर

स्वादानुसार चीनी

2 बड़े चम्मच रोज़ सिरप

विधि

• एक पैन में घी गर्म कर लें और उसमें ग्रेट किया हुआ शकरकंद डालकर दो मिनट तक हल्का भूनें।

• अब उसमें दूध डालकर पकायें। उसके बाद उसमें आधा चम्मच गुलाब की पंखुड़ियाँ, हरी इलायची पावडर और चीनी डालकर दूध को और घना होने तक पकायें।

• घना हो जाने के बाद आंच से उतारकर ठंडा होने के लिए रख दें।

• ठंडा हो जाने के बाद सर्विंग बाउल में डालकर ऊपर से रोज़ सिरप लगायें और गुलाब की पंखुड़ियों से सजाकर परोसें।

[videoinfinite id="N_3iDFAjB1Q" height="400" width="600"]

विडियो स्रोत: Zee Khana Khazana Official Channel/YouTube.Com

चित्र स्रोत: Zee Khana Khazana Official Channel 


हिन्दी के और आर्टिकल्स पढ़ने के लिए हमारा हिन्दी सेक्शन देखिए।लेटेस्ट अप्डेट्स के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो कीजिए।स्वास्थ्य संबंधी जानकारी के लिए न्यूजलेटर पर साइन-अप कीजिए।