
साधना तिवारी
साधना तिवारी 15 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में हैं। लगभग 9 वर्षों से अधिक समय से ZEE ग्रुप के साथ जुड़ी हुई ... Read More
Written By: Sadhna Tiwari | Published : February 13, 2020 7:03 PM IST
भोजन से पूरा पोषण पाने के लिए फॉलो करें ये डायट टिप्स।
Healthy Eating Tips: हेल्दी फूड चॉइसेस की मदद से लोग हेल्दी इटिंग (Healthy Eating Tips) की आदतें अपनाने की कोशिश करते हैं। लेकिन, कई बार सही फूड्स का चुनाव करने के बाद भी कुछ ग़लतियां हो जाती हैं। जिससे, लोगों को भोजन का पूरा फायदा नहीं मिल पाता। सही न्यूट्रिशन के लिए हेल्दी फूड खाने के अलावा सही समय पर खाना खाने से भी फायदे होते हैं। स्मार्ट तरीके से हेल्दी इटिंग के लिए फॉलो करें ये टिप्स (Healthy Eating Tips):
Workout Diet Mistake: जिम सेशन से पहले ना खाएं ये हेल्दी चीज़ें, हो सकती है गड़बड़
सुबह के नाश्ते में केवल प्रोटीन ना खाएं। ब्रेकफास्ट में अंडे और स्प्राउट्स अच्छे पर्याय हैं। लेकिन, इसके अलावा नाश्ते में कार्बोहाइड्रेट्स भी शामिल करें। इससे, आपके शरीर को प्रोटीन के सही इस्तेमाल में मदद होगी। (Healthy Eating Tips)
जैसा कि ऑर्गेनिक फूड्स हेल्दी माने जाते हैं। क्योंकि, इनमें आम सब्ज़ियों और फलों की तुलना में कम मात्रा में पेस्टिसाइड्स होते हैं। लेकिन, इनके बहुत ज़्यादा सेवन के लिए भी फिक्रमंद ना रहें। पेस्टिसाइड्स से बचने के लिए सभी फलों का छिलका उतारने से बचें। फलों के छिलकों में भी बहुत-से पोषक तत्व होते हैं। इसीलिए, फलों को खाने से पहले उन्हें अच्छी तरह साफ करें। इससे, पेस्टिसाइड्स के नुकसान से बच सकते हैं। (Healthy Eating Tips)
Eggs: क्या अंडा खाने से दिल की बीमारियों का ख़तरा बढ़ता है, जानें रोज़ाना कितने अंडे खाना सेफ है?
सही फायदे के लिए पोषक तत्वों का कॉम्बिनेशन तैयार करें। जैसे, कैल्शियम और विटामिन डी वाले खाद्य पदार्थों का सेवन साथ करें। जब भी आप किसी कैल्शियम वाले खाद्य का सेवन करते हैं तो विटामिन डी सप्लीमेंट लें । दरअसल, विटामिन डी की मौजूदगी से कैल्शियम का अवशोषण सही तरीके से होता है।
इसी तरह आयरन युक्त फूड्स खाते समय विटामिन सी वाली चीज़ों का भी सेवन करें। इससे, शरीर को आयरन को पचाने और उसके अवशोषण में मदद होती है।