Late Night Eating: लेट नाइट पार्टी करके भी रहना हो हेल्दी तो फॉलो करें ये 2 टिप्स

अगर आपके लिए देर रात खाना या लेट नाइट इवेंट्स आपके काम का हिस्सा हैं, तो आप अपनी सेहत का ध्यान रखने के लिए इन बातों का ध्यान रख सकते हैं।

WrittenBy

Written By: Sadhna Tiwari | Updated : October 14, 2019 4:56 PM IST

लेट नाइट पार्टीज़ ( Late Night Eating) देखने में भले ही बेफिक्री और अच्छी सोशल लाइफ का सिम्बल हों लेकिन इनसे आपके पेट और आपकी पूरी सेहत पर कई तरीकों से नुकसान होता है। लेकिन अगर आपके लिए देर रात खाना या लेट नाइट इवेंट्स आपके काम का हिस्सा हैं, तो आप अपनी सेहत का ध्यान रखने के लिए कुछ बातों का ध्यान रख सकते हैं। ( Late Night Eating Tips) देर रात बाहर खाने-पीने से ना केवल आपका वेट लॉस प्लान गड़बड़ हो जाएगा, बल्कि आपके कार्डियोवैस्क्युलर हेल्थ और मेटाबॉलिज़्म पर भी असर पड़ेगा।

यह भी पढ़ें-  क्या आप जूस डायट लेते हैं, नहीं होगा वेट लॉस, जानें क्यों ?

प्रोसेस्ड और शक्कर वाली चीज़ें ना खाएं (Avoid sugar and processed during Late Night eatings):

भले ही देर रात तक आप पार्टी कर रहे हों। लेकिन पार्टी में बिना सोचे-समझे कुछ भी ना खाएं।  अपनी बॉडी और सेहत का ख्याल करना लेट नाइट पार्टी के दौरान बहुत ज़रूरी है। शक्कर से भरे ड्रिंक्स, पेस्ट्रीज़ और डेज़र्ट आंखों को खूब ललचाते हैं, लेकिन आपको इनसे बचना चाहिए। इसी तरह प्रोसेस्ड फूड खाने से भी आप बहुत अधिक मात्रा में कैलोरी और शुगर का सेवन कर लेंगें।

पीएं पानी रहें हेल्दी:

देर रात पार्टी करने के बाद पानी पीएं। यह आपको आराम से सोने और मन को शांत करने का काम करेगी। खासकर अल्कोहल लेने के बाद पानी ज़रूर पीएं। दरअसल अल्कोहल से लोगों को ज़्यादा मात्रा में यूरीन पास करना पड़ता है, जिससे शरीर में पानी की कमी हो जाती है। इसी तरह बहुत हेवी खाना खाने या मैदा और बेकिंग सोडा से बनी चीज़ें खाने के बाद भी शरीर में पानी की कमी हो जाती है। पार्टी के बाद पानी पीने से आपका पाचनतंत्र भी सही होगा और आप हाइड्रेटेड भी रहेंगे। (Late Night Eating Tips-stay hydrated)

यह भी पढ़ें- चांदी के बर्तन में खाने से बढ़ती है मेमरी और इम्यूनिटी, शरद पूर्णिमा पर इसीलिए खाते हैं चांदी की कटोरी में खीर।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source