हेल्दी ईस्टर रेसपी- कैरट केक

कैरट केक रेसिपी बच्चों को खुश करने के साथ-साथ उन्हें हेल्दी भी बनाता है।

WrittenBy

Written By: Mousumi Dutta | Updated : January 5, 2017 2:38 PM IST

कैरट केक कहें या गाजर का केक दोनों ही हालत में इसकी पौष्टिकता कम नहीं होती है। इसको बनाना जितना आसान है उतना ही यह हेल्दी भी होता है। साधारणतः लोग गाजर को यूं ही या सलाद के रूप में या हलवा बनाकर खाते हैं। लेकिन उसका यह रूप बच्चों के साथ सभी उम्र के लोगों को पसंद आएगा। गाजर त्वचा, आँख, दाँत के साथ दिल को स्वस्थ रखने में पूरी तरह से सहायता करती है। यहाँ तक इसमें फाइबर की मात्रा ज़्यादा होने के कारण कब्ज़ को दूर करने में भी मदद करती है। इसलिए कैरट केक बनाइए और हेल्दी रहकर गाजर का लुत्फ़ उठाइए।

सामग्री-

2 कप गाजर बारीक कटे हुए

3 अंडे

½ कप और दो बड़े चम्मच चीनी

¼ कप गेहूं का आटा

½ छोटा चम्मच दालचीनी पावडर

¼ छोटा चम्मच नमक

¼ छोटा चम्मच बेकिंग पावडर

½ छोटा चम्मच बेकिंग सोडा

2 बड़े चम्मच तेल

विधि-

• इसको बनाने के लिए बाउल में अंडों को फोड़कर डालें और उसमें चीनी डालकर अच्छी तरह से झाग निकलने तक हैंड ब्लेंडर से ब्लेंड कर लें।

• अब एक दूसरे बाउल में आटा को छानकर डालें और उसमें दालचीनी पावडर, नमक, बेकिंग सोडा, बेकिंग पावडर डालकर अच्छी तरह से मिला लें। अब उसमें गाजर, तेल और अंडों को डालकर फिर से अच्छी तरह से मिला लें।

• अब मोल्ड में इस मिश्रण को डालकर 180 डिग्री सेंटिग्रेड प्रीहिटेड अवन में बेक होने के लिए लगभग 45 तक रख दें। फिर उसको निकाल लें।

• निकालने के बाद मोल्ड में ही उसको ठंडा होने दें फिर मोल्ड में से निकाल लें और स्लाइस में काटकर परोसें।

[videoinfinite id="ENSvBE1euJo" height="400" width="600"]

विडियो स्रोत:zeetv/YouTube.Com

चित्र स्रोत: zeetv


हिन्दी के और आर्टिकल्स पढ़ने के लिए हमारा हिन्दी सेक्शन देखिए।लेटेस्ट अप्डेट्स के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो कीजिए।स्वास्थ्य संबंधी जानकारी के लिए न्यूजलेटर पर साइन-अप कीजिए।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source