वर्कआउट के बाद पिएं ये 4 हेल्दी ड्रिंक्स

इससे आपको भरपूर एनर्जी भी मिलेगी और आपका फैट भी नहीं बढ़ेगा।

WrittenBy

Written By: Editorial Team | Updated : March 29, 2018 4:52 PM IST

वर्कआउट के बाद खूब प्यास लगती है। वर्कआउट के दौरान, पहले और बाद में खुद हाइड्रेट और एनर्जेटिक रखना बहुत ज़रूरी है। ऐसे में कुछ लोग वर्कआउट  के बाद  बाहर के पैक्ड ड्रिंक्स खरीद लेते हैं और उन्हें पी लेते है। लेकिन इन ड्रिंक्स में सिंथेटिक ए‍डीटिव्‍स, कलर्स और असामान्‍य फ्लेवर पड़े हुए होते हैं जो नुकसान करते हैं। इसलिए आप ये चार पेय पदार्थों का सेवन कर सकते हैं। इससे आपको भरपूर एनर्जी भी मिलेगी और आपका फैट भी नहीं बढ़ेगा।

  1. संतरे का रस: संतरे के जूस में विटामिन सी, ई भरपूर मात्रा में पाया जाता है। इसे पीने से आपको दिनभर एनर्जी मिलेगी और आपका फैट भी नहीं बढ़ेगा। यह ड्रिंक आपके लिए स्वास्थ्यवर्धक है।
  2. बनाना व व्हीटग्रास ड्रिंक: व्हीटग्रास और बनाना ड्रिंक काफी स्‍वास्‍थ्‍यवर्धक ड्रिंक माना जाता है क्‍योंकि इससे शरीर को बहुत ऊर्जा मिलती है।
  3. गाजर का जूस: गाजर का रस वर्कआउट के बाद खोई हुई उर्जा को वापिस पाने का अच्छा तरीका है।
  4. चॉकलेट शेक: चॉकलेट शेक पीने में टेस्टी होता ही है साथ ही वर्कआउट के बाद थकान कम करता है।

स्रोत : Samachar Bharat.

चित्रस्रोत: Shutterstock.

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.