Healthy Diet Tips: सर्दियों में अपनाएं ये 2 पारम्परिक इंडियन इटिंग हैबिट्स, रहेंगे हेल्दी और खुशहाल

सर्दियों के मौसम में हेल्दी डायट के लिए हम कुछ पुरानी परम्पराओं को अपना सकते हैं। इससे सर्दियों के कठोर मौसम को झेलने और शरीर को हेल्दी रखने में मदद मिलती है।

WrittenBy

Written By: Sadhna Tiwari | Updated : November 27, 2019 4:56 PM IST

डायट हेल्दी (Healthy Eating Habits) हो तो बॉडी भी हेल्दी और फिट रहती है। लेकिन, डायट (Healthy Diet Tips) में सही फूड शामिल करने के अलावा हेल्दी इटिंग हैबिट्स (Healthy Eating Habits) को भी अपनाना हेल्दी रहने का तरीका है। ऐसे में,  सर्दियों के मौसम में हेल्दी डायट के लिए हम कुछ पुरानी परम्पराओं को अपना सकते हैं। इससे हमें सर्दियों के कठोर मौसम को झेलने और शरीर को हेल्दी रखने में मदद मिलती है।

इन सर्दियों में अपनाएं ये 2 पारम्परिक इंडियन इटिंग हैबिट्स ( Healthy Eating Habits):

जब खाना खाएं, तो  घी के साथ खाएं (Healthy Diet Tips):

घी के हेल्दी फायदों के बारे में इन दिनों हेल्थ एक्सपर्ट्स खूब बातें कर रहे हैं। लेकिन,  इस हेल्दी फैट को इंडियन कूकिंग में बहुत पहले ही जगह दी जा चुकी है। शुद्ध देसी घी में बनी चीज़ों को एशियाई घरों में पौष्टिक और हेल्दी माना जाता है।

तो, बस आपको करना यही है कि अपनी थाली में थोड़ा-सा घी ज़रूर रखें। दाल, रोटी, चावल या सब्ज़ी पर ऊपर से घी डालें। इसे,  खाने से इम्यूनिटी बढ़ती है। साथ ही नर्वस सिस्टम और दिमाग का पोषण होता है।

घर के बने घी में ओमेगा-3 और ओमेगा-6 फैटी एसिड्स होते हैं। ये, हेल्दी फैट्स शरीर को मजबूत बनाने के साथ ओवर-ऑल हेल्थ को सुधारने का भी काम करते हैं।

अचार खाएं बेझिझक, होगें कई फायदे (Healthy Diet Tips):

भारतीय परिवारों में अचार बनाना और खाना एक खास अनुभव रहा है। लेकिन,  बाज़ारीकरण के दौर में अचार को सेहत के लिए नुकसान दायक बताया जाता है। हालांकि,  यह बात समझना ज़रूरी है कि किसी भी प्रकार से मसाले और तेल का बहुत अधिक सेवन सेहत के लिए अच्छा नहीं है। लेकिन,  अगर सीमित मात्रा में घर के बने अचार का सेवन किया जाए, तो यह सेहत के लिए फायदेमंद साबित होती है।

अचार में ज़्यादातर स्थानिय फलों और सब्ज़ियों का इस्तेमाल किया जाता है। इसके अलावा, सौंफ, जीरा, कलौंजी और लहसुन जैसी हेल्दी हर्ब्स भी अचार में मिलायी जाती हैं। इन सभी फूड्स को इम्यूनिटी, पाचन तंत्र और हार्ट हेल्थ के लिए अच्छा माना जाता है। इसीलिए,  खाना खाते समय आधा चम्मच अचार खाना ठीक माना जाता है।

यह भी पढ़ें- Stomach Problems: अगर हों पेट की परेशानियां तो ट्राई करें ये नैचुरल रेमेडिज़।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source