... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Editorial Team | Updated : January 5, 2017 2:42 PM IST
This delicious recipe consists of radish which is a good source of Vitamin A, Vitamin C and fibre. If you don’t want to use radish, you could replace it with bottle gourd which is a really healthy vegetable too.
Read in English.
डाइबीटिज़ हो गया तो फिर खाने-पीने पर रोक लग गया। बिल्कुल नहीं, मन मसोस कर बैठने की ज़रूरत भी नहीं है। आज एक ऐसे रेसिपी के बारे में बता रहे हैं कि जो विशेषकर डाइबीटिज़ मरीजों के लिए अच्छा होता है। लौकी मुठिया का मज़ा स्नैक टाइम पर हर कोई उठा सकता है। इस मुठिया को लौकी और आटा से बनाया जाता है। साथ ही इसमें जिन मसालों का इस्तेमाल किया जाता है जो हजम शक्ति को बढ़ाने में बहुत मदद करता है। जो लोग वज़न घटाना चाहते हैं वे भी इस स्नैक का लुत्फ उठा सकते हैं क्योंकि इसमें सिर्फ 125 कैलोरी ही होता है।
सामग्री
30 ग्राम आटा
5 ग्राम रवा
50 ग्राम लौकी ग्रेट किया हुआ
1 छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर
1 छोटा चम्मच आमचूर पाउडर
½ छोटा चम्मच तेल
जीरा
नमक स्वादानुसार
विधि
• सबसे पहले आटा और रवा को एक साथ मिला लें।
• अब उसमें लौकी, लाल मिर्च पाउडर, आमचूर पाउडर और नमक डालकर एक साथ अच्छी तरह से मिलायें और बिना पानी डालें अच्छी तरह से गूंद लें।
• इस आटे का छोटा-छोटा गोला बना लें और उनको भाप में पका लें।
• इसके बाद एक पैन में तेल गर्म होने के बाद जीरा डालें और उसमें गोलों को दो-तीन मिनट तक भूरा होने तक उलट-पुलट कर पका लें।
• अब गरमागरम सर्व करें।
प्रस्तुत प्रतिकृति (इमेज) मूल वर्णन पर आधारित कल्पित प्रतिरूप है
अनुवादक- Mousumi Dutta
मूल स्रोत- Healthy recipe for diabetics: Nutritious muthia
स्रोत-Neha Chandna
चित्र स्रोत: ShutterStock
हिन्दी के और आर्टिकल्स पढ़ने के लिए हमारा हिन्दी सेक्शन देखिए। स्वास्थ्य संबंधी जानकारी के लिए न्यूजलेटर पर साइन-अप कीजिए।