चाइनीज फ्राइड राइस-हेल्दी डाइबीटिक रेसिपी

विटामिन और फाइबर से भरपूर इस डिश से डायबिटीज मरीजों को होगा फायदा!

WrittenBy

Written By: Editorial Team | Updated : January 5, 2017 2:43 PM IST

Read this in English.

अनुवादक – Usman Khan

डायबिटीज़ से पीड़ित लोगों को आमतौर पर चावल ना खाने की सलाह दी जाती है। लेकिन ऐसे लोग चावल में कुछ सब्जियां और थोड़ा तेल मिलाकर इसे अलग डिश बनाकर अपनी डायट में शामिल कर सकते हैं। चावल में सब्जियां मिलाने से इस डिश में ना केवल विटामिन की बल्कि फाइबर की संख्या भी बढ़ जाएगी। इससे आपके ब्लड शुगर को नियंत्रित करने में मदद मिलेगी। आप इस डिश के लिए पॉलिश चावल के बजाय कोलाम या भूरे चावल इस्तेमाल कर सकते हैं। चलिए जानते हैं ये डिश कैसे तैयार की जाती है: पढ़ें: मधुमेह रोगियों के लिए हेल्दी रेसिपी: डेट एण्ड एप्पल खीर

तैयारी का समय: 15 मिनट

पकाने के समय: 30 मिनट

कितने लोगों के लिए: 6

सामग्री

  • 1 कप कच्चा चावल

  • 3/4 कप फ्रेंच बीन्स, कटी हुई
  • 3/4 कप गाजर, बारीक कटी हुई
  • 1/4 कप शिमला मिर्च, बारीक कटी हुई
  • 2 स्टिक अजवाइन, बारीक कटी हुई
  • 2 हरा प्याज और प्याज़, बारीक कटी हुई
  • 1/2 छोटा चम्मच सोया सॉस
  • 1/2 छोटा चम्मच तेल
  • नमक स्वादअनुसार

बनाने की विधि

  • दो कप गर्म पानी में चावल को उबालें, चावल के दाने खिले हुए होने चाहियें।

  • एक नॉन स्टिक पैन में तेल गरम करें। सभी सब्जियां इसमें मिला लें, हरे प्याज को छोड़कर।

  • इसमें पानी के दो बड़े चम्मच छिड़कें और 4 से 5 मिनट तक पकने दें।

  • अब चावल, सोया सॉस, हरा प्याज और नमक डालें और दो मिनट तक पकने दें।

  • गरमागरम चावल चिल्ली विनेगर के साथ परोसें।

टिप्स

आप यह डिश बनाने के लिए चावल के बजाय टूटी हुई गेहूं (दलिया) का उपयोग कर सकते हैं।

इस डिश में क्या और कितना

  • ऊर्जा- 177 किलो कैलोरी

  • प्रोटीन-3.5 ग्राम

  • कार्बो-35.8 ग्राम

  • वसा-2.2 ग्राम

  • विटामिन-ए-288.8 माइक्रोग्राम

  • विटामिन-सी-17.6 मिलीग्राम

  • कैल्शियम-38.3 मिलीग्राम

  • लोहा-0.8 मिलीग्राम

  • फोलिक एसिड-14.5 माइक्रोग्राम

  • फाइबर-0.8 ग्राम

प्रस्तुत प्रतिकृति (इमेज) मूल वर्णन पर आधारित कल्पित प्रतिरूप है।

चित्र स्रोत - Shutterstock


Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source