... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Editorial Team | Updated : January 5, 2017 2:44 PM IST
Read this in English.
अनुवादक – Usman Khan
गर्मी का मौसम शुरू हो गया है। जाहिर है चिलचिलाती गर्मी में बार-बार प्यास लगती है और कुछ ठंडा-ठंडा पीने का मन करता है। तपती धूप और पसीने से बचने के लिए आप ठंडा पानी, शिकंजी, कोला, शेक जैसे विभिन्न तरह के पेय पदार्थ खूब पीते होंगे। क्या आपने कभी जामुन और दही के मिश्रण से तैयार स्मूदी ट्राई की है। आपको बता दें कि ये स्मूदी डायबिटीज के मरीजों के लिए बेहतर विकल्प है। दरअसल डायबिटीज के मरीजों को अपने खानपान का बहुत ध्यान रखने की ज़रुरत होती है। गर्मियों में मिलने वाले अधिकतर पेय पदार्थों में शुगर की मात्रा अधिक होती है, जिस वजह से ऐसे पदार्थ ऐसे लोगों के लिए अच्छे नहीं होते हैं। लेकिन आपको बता दें कि जामुन में कम ग्लाइसेमिक इंडेक्स (glycaemic index) होता है। इसमें जम्बोलेन (Jambolene) नामक एंजाइम होता है, जो बॉडी में ग्लूकोज के उपयोग करने में मदद करता है। उच्च मात्रा में फाइबर और कम कैलोरी होने के चलते ये ड्रिंक वजन कम करने वालों के लिए भी बेहतर विकल्प है। इसके अलावा जामुन में कैल्शियम, आयरन, पोटेशियम और विटामिन जैसे पोषक तत्व होते हैं, जिनसे इम्युनिटी सिस्टम मजबूत होता है और हड्डियों को ताकत मिलती है। जब इस ड्रिंक के इतने सारे फायदे हैं, तो क्यों का इसे अपनी डायट में शामिल किया जाये। चलिए जानते हैं इसे कैसे तैयार किया जाता है। पढ़ें- हेल्दी रेसिपी- खीरे और सेब की स्मूदी
तैयारी का समय: 10 मिनट
पकाने के समय: 5 मिनट
कुल कितने गिलास: 3
सामग्री
विधि
प्रस्तुत प्रतिकृति (इमेज) मूल वर्णन पर आधारित कल्पित प्रतिरूप है।
चित्र स्रोत - Shutterstock