... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Editorial Team | Updated : January 5, 2017 2:44 PM IST
Read this in English.
अनुवादक – Mousumi Dutta
कोई भी सलाद हो वह हेल्दी ही होता है लेकिन एक जैसा टमाटर, खीरा, प्याज़ का सलाद हो या फ्रूट का सलाद हो खाते-खाते लोग बोर हो जाते हैं। बीटरूट यानि चुकंदर वैसे भी लोग खाना पसंद नहीं करते हैं लेकिन एक सलाद के रूप में बनाकर आप इसको अपने परिवार के डायट में फिर से शामिल कर सकते हैं। बीटरूट सलाद की खासियत ये है कि इसका कलरफुल और अट्रैक्टिव लुक सबको इसको खाने के लिए आकर्षित करता है। इस सलाद को आप हर डिश के साथ खा सकते हैं। बीटरूट डाइबीटिक प्रेगनेंट वुमन, अनीमिया और हाइपरटेनसिंव लोगों के लिए फायदेमंद साबित होता है। इसको खाने से सेक्चुअल स्टैमिना भी बढ़ता है। मिनटों में बन जाने वाले सलाद को अपने डायट में शामिल करने के लिए इसके सामग्री और विधि को एक नजर डाल लें।
सामग्री
2 ग्रेट किया हुआ बीटरूट या चुकंदर
2 बड़े चम्मच बारीक कटे हुए धनिये के पत्ते
1 कटे हुए टमाटर
¼ छोटा चम्मच चीनी
½ छोटा चम्मच चिल्ली पाउडर
½ छोटा चम्मच धनिया का पाउडर
¼ छोटा चम्मच जीरा का पाउडर
एक चुटकी हींग
½ नींबू का रस
नमक स्वादानुसार
विधि
• एक डीप बाउल में ग्रेट किया हुआ चुकंदर डालें।
• उसमें धनिया, टमाटर और चीनी डालकर अच्छी तरह से मिलायें।
• अब बचे हुए चीजें भी डाल दें और चम्मच या उंगली से अच्छी तरह से ब्लेड कर लें।
• अब नींबू का रस डालने के 10-15 मिनट के बाद ही उसको सर्व करें।
• इससे बीटरूट थोड़ा-सा नरम भी हो जाता है और एक अलग ही फ्लेवर आ जाता है।
• मेन मील, पीटा ब्रेड या एक बाउल सूप के साथ भी इस सलाद का लुत्फ़ उठा सकते हैं।
टिप्स
आप एक बड़ा चम्मच तिल भी इस सलाद में डाल सकते हैं। अगर आपके पास बीटरूट नहीं है तो इसके जगह पर बंधागोभी या गाजर भी डाल सकते हैं।
प्रस्तुत प्रतिकृति (इमेज) मूल वर्णन पर आधारित कल्पित प्रतिरूप है।
चित्र स्रोत - Shutterstock