महाशिवरात्री स्पेशल हेल्दी डायबिटिक रेसिपी: लो कैलोरी नट्स लड्डू

खुशी का मौका हो या पूजा का फैट फ्री मीठा खिलाना चाहते हैं तो नट्स लड्डू ट्राई करें।

WrittenBy

Written By: Editorial Team | Published : February 24, 2017 12:44 PM IST

महाशिवरात्री हो या किसी भी उपवास का समय हो मीठा खाने का सबका मन करता है लेकिन मुश्किल की बात उन लोगों के लिए होती है जिनको डायबिटीज़ होता है। डोन्ट वरी, कौशानी देसाई, इंटरनैशनल आयुर्वेद कुकिंग एक्सपर्ट ने एक ऐसी रेसिपी के बारे में बताया है जिनको आप बिना सोचे टेंशन फ्री होकर उपवास या व्रत के समय खा सकते हैं और दूसरे डायबिटिक मरीजों को खिला भी सकते हैं। इस लड्डू की खास बात ये है कि इसमें भूने बादाम, खजूर और गुड़ के सेहतमंद गुण होने के साथ-साथ ये शुगर फ्री, फैट फ्री, ग्लूटेन फ्री, लो कैलोरी डेज़र्ट है। इसको बनाने में समय और सामान दोनों कम लगता है।

खजूर डायटरी पोटाशियम का स्रोत होने के साथ-साथ वेट लॉस करने में भी मदद करता है। बेहतर परिणाम पाना चाहते हैं तो बीजरहित खजूर या ऑर्गानिक खजूर का ही इस्तेमाल करें। बादाम में मोनोसैचुरेटेड फैट और ओलिएक एसिड होता है जो दिल के सेहत के लिए अच्छा होता है। दिन में एक मुट्ठी बादाम दिल के बीमारियों को दूर रखने में पूरी तरह से करता है मदद। गुड़ की बात क्या कहे, ये आयरन का सबसे अच्छा स्रोत होता है जो हिमोग्लोबीन के उत्पादन में करता है मदद। अगर आप किसी भी रेसिपी में थोड़ी-सी मात्रा में गुड़ डालकर रोज के आयरन की ज़रूरत को पूरा कर सकते हैं। गुड़ लीवर से टॉक्सिन्स को निकालकर उसको हेल्दी बनाता है। इसके अलावा गुड़ का एन्टीऑक्सिडेंट और मिनरल जैसे जिंक और सेलेनियम बॉडी को फ्री रैडिकल्स से होने वाले नुकसान से बचाकर इम्युनिटी को बढ़ाकर किसी भी तरह के इंफेक्शन से लड़ने में मदद करता है।

सामग्री:

1 कप भूने बादाम

4 टुकड़ा खजूर

1 चुटकी इलायची

1 बड़ा चम्मच ऑर्गनिक गुड़

विधि

  • बादाम और इलायची को पीसकर पाउडर बना लें।

  • इस मिश्रण में गुड़ और बीजरहित खजूर को डालकर फिर से पीस लें। अब इन सबको एक बाउल में डालकर अच्छी तरह से मिला लें।

  • एक मुट्ठी ये मिश्रण लेकर मध्यम आकार का लड्डू बना लें। और ऊपर बादाम और पिस्ता का एक टुकड़ा रखकर सजा लें।

Read this in English.

अनुवादक: Mousumi Dutta

चित्र स्रोत: Shutterstock

 

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source