गर्मियों में शरीर को बनाएं हेल्दी और एनर्जेटिक, घर पर तैयार करें ये डिटॉक्स जूस

गर्मियों में शरीर को स्वस्थ रखने के लिए हमें कुछ हेल्दी ड्रिंक्स का सेवन करना चाहिए। ताकि हमारा शरीर हेल्दी और एनर्जेटिक बना रहे। इसके साथ-साथ इन दिनों कोरोना वायरस का प्रकोप काफी बढ़ रहा है, जिसके चलते शरीर की इम्यूनिटी को बेहतर बनाना बहुत ही जरूरी हो गया है.

WrittenBy

Written By: Kishori Mishra | Updated : May 14, 2020 8:23 PM IST

Healthy Detox Drinks : कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप के बीच हमें सतर्क रहने की बहुत ही जरूरत है। इस दौरान सर्दी, खांस जुकाम और फ्लू के लक्षणों से जितना बचकर रहें, हमारे लिए उतना ही अच्छा है। क्योंकि यही लक्षण कोरोना वायरस के शुरुआती लक्षण हैं। इसलिए इम्यूनिटी को मजबूत बनाने की सख्त जरूरत है। हम आपको इस लेख के जरिए कुछ ऐसे ड्रिंक्स (Healthy Detox Drinks) के बारे में बताने जा रहे हैं, जिससे आप अपने इम्यून सिस्टम को मजबूत कर सकते हैं। इस ड्रिंक्स से आप खुद को और अपने परिवार को संक्रमण की चपेट में आने से दूर रख सकेंगे।

इसके साथ ही लगातर बढ़ती गर्मी से परेशान लोगों के लिए भी ये ड्रिंक्स काफी अच्छा माना जाता है। इस ड्रिंक्स (Healthy Detox Drinks) की मदद से आप डिहाइड्रेट होने से बचे रहेंगे। चलिए जानते हैं, घर पर हेल्दी जूस बनाने का तरीका-

ग्रीन ड्रिंक

नियमित रूप से अपने ड्रिंक्स में हरी सब्जियों से बने ड्रिंक्स शामिल करें। इन ड्रिंक्स को तैयार करने के लिए पालक और केल लीव्स को जरूर शामिल करें। पालक एंटी-ऑक्सीडेंट्स,  कैल्शियम और विटामिंस के गुणों से भरपूर होता है।  यह शरीर को हाइड्रेट रखने में हमारी मदद करता है।

जूस बनाने के लिए ब्लेंडर में एक कप पालक,  केल लीव्स,  एक चम्मच नींबू का रस, स्वादानुसार नमक, एक चौथाई टीस्पून जीरा पाउडर डालकर इसे अच्छी तरह से पीस लें।  इस जूस को गिलास में डालकर सर्व करें।

ऑरेंज-कैरेट-जिंजर

इस ड्रिंक्स को तैयार करने के लिए संतरा, गाजर और अदरक की जरूरत होती है। संतरे में विटामिन-सी भरपूर रूप से होता है। गाजर में बीटा कैरोटिन और फाइबर होता है। वहीं, अदरक पाचन, पेट में सूजन को दूर करने में हमारी सहायक करता है। इसके जूस को तैयार करने के लिए ब्लेंडर में दो संतरे, एक गाजर, अदरक का छोटा टुकड़ा, थोड़ा सा पानी, चुटकी भर काला नमक डालकर अच्छी तरह से पीसें। इसे पीसने के बाद अपने परिवार को सर्व करें।

नींबू-पुदीना

पुदीना और नींबू से बना ड्रिंक्स शायद ही किसी को नापसंद हो। इस ड्रिंक्स से आप दिनभर तरोताजा महसूस करेंगे। इस ड्रिंक्स को तैयार करने के लिए मिक्सर में एक नींबू का रस, एक ग्लास सोडा, दो टेबलस्पून लेमन स्क्वैश, थोड़ा सा पुदीना, नमक और शहद मिलाकर अच्छी तरह से पीसें। इन जूस को गिलास में रखें और ऊपर से पुदीना और नींबू की स्लाइस से सजाकर लोगों को सर्व करें।

आमपना

गर्मियों में आपपना का नाम ही ताजगी का अनुभव कराता है। सुबह-सुबह आमपना पीकर आप ताजगी भरा महसूस करेंगे। इसे तैयार करने के लिए कच्चे आम को उबालकर उसका पल्प निकाल लें। इसमें एक गिलास पानी, एक टीस्पून जीरा, पुदाने का पत्ता और स्वादानुसार नमक डालकर इसे ब्लेंडर में चला लें। आपका आमपना तैयार है, इस एक गिलास में डालकर लोगों को सर्व करें।

Weight Loss Exercise: जापान के टॉवल एक्सरसाइज से 30 दिनों में घटाएं बेली फैट, जानें करने का तरीका और फायदे

कोरोना वायरस से फेफड़ों पर पड़ रहा बुरा असर, इन एक्सरसाइज से करें मजबूत

खराश के कारण गले में बढ़ सकती है सूजन और दर्द की समस्या, फॉलो करें ये टिप्स

चेहरे की जिद्दी झाइयों को कहें अलविदा, अपनाएं ये 4 घरेलू उपाय

प्रेगनेंसी में तरबूज खाने से इन समस्याओं से मिलता है छुटकारा, रखें इस बात का ख्याल

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source