Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

हेल्दी डेजर्ट रेसिपी- कोकोनट एप्पल बर्फी!

इस फेस्टिव सीजन में हेल्दी और फिट रहने के लिए जरूर ट्राई करें ये हेल्दी और टेस्टी बर्फी!

हेल्दी डेजर्ट रेसिपी- कोकोनट एप्पल बर्फी!

Written by Editorial Team |Published : September 28, 2017 12:14 PM IST

फेस्टिव सीजन चल रहा है। जाहिर है मिठाई के बिना फेस्टिवल का मज़ा अधूरा लगता है। इन दिनों आपके घर बहुत से पकवान बनते होंगे। लेकिन कभी-कभी ज्यादा उल्टी-सीधी चीजें खाने से आपको नुकसान हो सकता है। इसलिए घर में सही चीज़ बनाना जरूरी है। मैदा और चीनी से बनने वाली चीजें आपके वजन घटाने के गोल को पूरी तरह बर्बाद कर सकती हैं। इसलिए डेजर्ट बनाने के लिए मैदा और शुगर की बजाय आपको अन्य हेल्दी चीजों का इस्तेमाल करना जरूरी है।

राजधानी थाली के शेफ जोधराम चौधरी  आपको एक हेल्दी डेजर्ट की रेसिपी बता रहे हैं जिसका नाम है- कोकोनट एप्पल बर्फी। नारियल में कम सोडियम और पोटेशियम ज्यादा होता है और इसलिए यह हाई ब्लड प्रेशर से पीड़ित लोगों के लिए एक बेहतर चीज है। यह आपके मेटोबोलिक रेट में भी सुधार करता है। सेब के फायदों से भला कौन परिचित नहीं होगा। दस्त से लेकर कब्ज तक और कैंसर से लेकर मोटापे तक का इलाज कर सकता है सेब। चलिए जानते हैं इस रेसिपी को कैसे तैयार किया जाता है।

सामग्री

Also Read

More News

  • 2 बड़े चम्मच, कद्दूकस किया हुआ नारियल
  • 3 बड़े चम्मच घी
  • 3 बड़े चम्मच कद्दूकस किया सेब
  • 2 चम्मच दूध पाउडर
  • 3 बड़े चम्मच गुड़
  • ½ चम्मच इलायची पाउडर
  • एक चुटकी केसर
  • एक चुटकी नमक
  • 2 बड़े चम्मच, कटा हुआ पिस्ता
  • 2 बड़े चम्मच, कटा हुआ बादाम
  • 1 चम्मच सूखे गुलाब की पंखुड़ी

विधि

  • एक प्लेट में घी लगकार उसे एक तरफ रख दें।
  • एक बड़े पैन में एक मिनट तक नारियल को भूनें।
  • इस पैन में घी पिघलाएं और सेब का बुरादा डालकर ड्राई होने तक पकाएं।
  • इसके बाद पीसा हुआ नारियल, दूध पाउडर, गुड़, इलायची पाउडर, नमक और केसर डालकर मिक्स कर लें और मिश्रण के सूखे और नरम होने तक पकाएं।
  • इसके बाद इस मिश्रण को ट्रे में डालकर फैला लें।
  • ऊपर से कटे हुए नट्स और गुलाब की पत्तियां छिड़क दें और उन्हें आराम से दबाएं।
  • इसे कमरे के तापमान में ठंडा होने दें और उसके बाद 4 घंटे के लिए फ्रिज में रख दें।
  • लीजिए आपकी बर्फी तैयार है, बराबर शेप में काटकर इसके स्वाद का आनंद लें।

प्रस्तुत प्रतिकृति (इमेज) मूल वर्णन पर आधारित कल्पित प्रतिरूप है।

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

Read this in English

अनुवादक – Usman Khan

चित्र स्रोत - Shutterstock

About the Author

... Read More