Healthy Breakfast Recipe: नाश्ते में अपने बच्चों को खिलाएं महाराष्ट्र की यह हेल्दी डिश, सूजी से बनाएं टेस्टी 'सांजा'

बच्चों को टिफिन में पैक करने के लिए सांजा एक अच्छा नाश्ता है। इसके अलावा एक साल बड़े बच्चों के लिए  यह एक अच्छी वीनिंग रेसिपी है।  सांजा में सूजी के रूप में गेंहू के गुण मौजूद होते हैं। वहीं यह पचने में आसान और बहुत पौष्टिक नाश्ता है। 

WrittenBy

Written By: Sadhna Tiwari | Published : November 13, 2019 2:46 PM IST

ब्रेकफास्ट (Healthy Breakfast Recipe) के हेल्दी ऑप्शन्स में भारतीय पारम्परिक डिशेज़ गिनी जा सकती हैं। महाराष्ट्र में रवा या सूज़ी से बनाया जाने वाला सांजा (Healthy Recipe Sanja) एक ऐसी ही रेसिपी है। सांजा में सूजी के रूप में गेंहू के गुण मौजूद होते हैं। वहीं यह पचने में आसान और बहुत पौष्टिक नाश्ता है। (Healthy Breakfast Recipe)

सुबह नाश्ते में खिलाएं 'सांजा', प्रोटीन से भरपूर डिश है यह Healthy Breakfast Recipe):

बच्चों को टिफिन में पैक करने के लिए सांजा एक अच्छा नाश्ता है। इसके अलावा एक साल बड़े बच्चों के लिए  यह एक अच्छी वीनिंग रेसिपी है। (Healthy Breakfast Recipe)

सांजा बनाने के लिए इन चीज़ों की ज़रूरत पड़ेगी  (Healthy Recipe Sanja):

  • 250 ग्राम रवा या सूजी
  • चुटकी भर सरसों या राई के दाने
  • 4 चम्मच दही या आधा गिलास छास
  • एक चुटकी हींग
  • एक छोटी प्याज
  • 2 हरी मिर्च
  • 7 लहसुन
  • एक चम्मच हल्दी
  • एक कप पानी
  • 3 चम्मच तेल
  • हरी धनिया और कद्दूकस किया हुआ ताज़ा नारियल

हेल्दी सांजा बनाने का तरीका:

  • एक पैन में 3 चम्मच तेल या देसी घी गर्म होने के लिए रखें। घी गर्म होने पर हींग, राई और लहसुन डालें। 2-3 मिनट के बाद इसमें कटी हुई प्याज़ और हरी मिर्च डालें।
  • जब प्याज़ पक जाए तो इसमें रवा डालें। अगर सूजी पहले से भूनकर रखी गयी है, तो उसे तड़के में डालने के बाद 2-3 मिनट तक तड़के से मिक्स करने के लिए पकाएं। अगर सूजी या रवा कच्चा है तो 7-8 मिनट तक तड़के के साथ उसे पकाएं।
  • अब इसमें उबला हुआ पानी डालें और चम्मच से अच्छी तरह मिलाएं। फिर छास या दही भी इसी तरीके से सूजी वाले मिश्रण में मिलाएं। रंग के लिए हल्दी और स्वादानुसार नमक डालकर पैन को ढक्कन लगा दें। मिश्रण को 6-7 मिनट पकने दें।
  • अपनी पसंद के अनुसार अनार के दाने, कटी हुई हरी धनिया पत्ती और कद्दूकस किया हुआ नारियल इस मिश्रण पर फैलाएं।

यह भी पढ़ें- हाई ब्लड शुगर को कंट्रोल करने के लिए खाया जाता है बाजरे का आटा, जानें डायबीटिक्स के लिए बाजरा के और भी फायदे।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source