... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Editorial Team | Updated : January 5, 2017 2:42 PM IST
Spring rolls: Fried foods are also off the list and hence spring rolls must be replaced by something healthier and tasty. Order a satay instead and avoid the peanut dressing as it can be very fattening.
Read this in English.
बच्चों को हेल्दी खाना खिलाना बहुत मुश्किल काम होता है। अगर उनको हेल्दी खाना देना है तो उसको टेस्टी और एट्रैक्टिव तरीके से देना पड़ता है। डाइटीशियन ध्वनि शाह की किताब 'डोन्ट जस्ट फीड…नरिश योर चाइल्ड' में कॉटेज चीज़ या पनीर का फिलिंग देकर पनीर रोल की रेसिपी दी गई है। इसको बच्चे खाने से इनकार कर ही नहीं पायेंगे।
कॉटेज़ चीज़ या पनीर का फिलिंग
• 1 कप कॉटेज चीज़ स्ट्रिप
• 1 कप लाल,पीला, हरा स्लाइस किया हुआ शिमला मिर्च
• 1 प्याज़ स्लाइस किया हुआ
• 1छोटा चम्मच सेलरी स्लाइस किया हुआ
• 1 छोटा चम्मच अजवाइन
• 1 बड़ा चम्मच चिल्ली फ्लेक्स
• 1 छोटा चम्मच तेल
• नमक स्वादानुसार
रोटी के लिए
• 1 कप गेहूं का आटा
• 1 छोटा चम्मच ऑलिव ऑयल
• नमक स्वादानुसार
अन्य
4 बड़े चम्मच धनिया की चटनी
विधि
कॉटेज चीज़ या पनीर फिलिंग के लिए
• डीप नॉन स्टिक पैन में तेल गर्म करें। उसमें अजवाइन, सेलरी, शिमला मिर्च डालकर दो मिनट तक भूनें।
• अब उसमें कॉटेज चीज़, चिल्ली फ्लेक्स डालकर फिर दो मिनट तक पकायें। नमक स्वादानुसार डालें।
• अब आंच पर से उतारकर चार भागों में विभाजित करें और अलग रख दें।
रोटी के लिए
• सारे चीजों को मिलाकर आटे को गूंद लें।
• उनको चार भागों में बाँटकर 6” डाइमीटर में रोटी को बेल लें।
• नॉन स्टिक तवा पर हल्का दोनों तरफ से हल्का सेंक लें।
कैसे रोल को बनायेंगे
• अब रोटी को प्लेट पर रखकर एक बड़ा चम्मच धनिया का चटनी लगायें।
• अब कॉटेज चीज़ या पनीर फिलिंग को रोटी के बीच में रखकर धीरे-धीरे उसको रोल करें। रोल ऐसे करें ताकि वह टाइट रहें।
• इस रोल को गरमागरम ही सर्व करें।
प्रस्तुत प्रतिकृति (इमेज) मूल वर्णन पर आधारित कल्पित प्रतिरूप है।
अनुवादक- Mousumi Dutta
मूल स्रोत- Breakfast idea for children: Cottage cheese or paneer wrap
चित्र स्रोत: Shutter Stock
हिन्दी के और आर्टिकल्स पढ़ने के लिए हमारा हिन्दी सेक्शन देखिए। स्वास्थ्य संबंधी जानकारी के लिए न्यूजलेटर पर साइन-अप कीजिए।