वेट लॉस करने के लिए नाश्ते में ट्राई करें मूसली, फ्रूट्स और नट्स की यह रेसिपी

वजन कम करने वालों के लिए सबसे बेहतर विकल्प है यह रेसिपी!

WrittenBy

Written By: Editorial Team | Published : November 23, 2017 1:44 PM IST

वजन कम करने वालों के लिए मूसली एक बेहतर विकल्प है। लेकिन आपको इसे घर पर बनाना चाहिए। इसमें ओट्स, नट्स, ड्राई फ्रूट्स, हेल्दी सीड्स आदि का मिश्रण होता है। जाहिर है इन इन चीजों के मिश्रण से आपको भरपूर मात्रा में फाइबर, प्रोटीन, हेल्दी फैट और कार्बोहाइड्रेट मिलते हैं। नट्स और बीजों से आपको फाइबर और ओमेगा 3 फैटी एसिड सहित एंटीऑक्सिडेंट्स मिलते हैं। ओट्स से आपको फाइबर और कार्बोहाइड्रेट मिलते हैं। इसलिए यह कहा जा सकता है कि मूसली आपके नाश्ते के लिए एक बेहतर विकल्प हो सकता है। सबसे बड़ी बात इसे बनाना आसान है।

सामग्री

मूसली बनाने के लिए

  • 1 कप ओट्स
  • ½ कप नट्स, ड्राई फ्रूट्स, सीड्स
  • 1 चम्मच दालचीनी पाउडर

मूसली के लिए

  • आधा कप मूसली
  • 1 चम्मच कटे हुए बादाम और अखरोट
  • 1 चम्मच अंजीर कटे हुए
  • 1 चम्मच कटा हुआ पिस्ता
  • 1 बड़ा चम्मच अनार
  • सेब के कुछ स्लाइस
  • थोड़ा दूध, मूसली को सोखने के लिए
  • 1 चम्मच शहद या मेपल सिरप (वैकल्पिक)
  • चॉकलेट चिप्स / चॉकलेट शेविंग्स गार्निश के लिए (वैकल्पिक)

विधि

  • मूसली बनाने के लिए ओट्स, सीड्स, नट्स, ड्राई फ्रूट्स और दालचीनी पाउडर को मिक्स कर लें।
  • मूसली को एक कटोरे में रखें और उसमें थोड़ा दूध डालें। आपने दूध की मात्रा कम या ज्यादा कर सकते हैं। इसे दूध को सोखने दें। अगर आप इसे खाने के बाद पीना भी चाहते हैं, तो दूध ज्यादा डालें। आप इसमें ठंडा दूध डाल सकते हैं।
  • इसके ऊपर कटे हुए नट्स, अंजीर और अनार के दाने डालें।
  • आप इसे चॉकलेट, नारियल और सेब के टुकड़ों से गार्निश करें।
  • आप इसे बनने के तुरंत बाद या फ्रिज में ठंडा करने के बाद भी खा सकते हैं।

Read this in English

अनुवादक – Usman Khan

चित्र स्रोत - Shutterstock

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.