... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Editorial Team | Updated : January 5, 2017 2:43 PM IST
Read this in English
अनुवादक – Mousumi Dutta
अगर आप नए-नए तरह के डिशेज़ बनाने के शौकीन हैं और ब्रेकफास्ट में कुछ टेस्टी, हेल्दी और नया कुछ बनाना चाहते हैं तो ये रेसिपी आपके लिए बिल्कुल उपयुक्त हैं। अगर आप शाकाहारी हैं या अंडे से आपको एलर्जी है तो ये डिश आपके लिए परफेक्ट है। किसी भी व्यस्त दिन में इस रेसिपी के तैयारी और बनाने के लिए आधे घंटे से ज्यादा समय बिल्कुल नहीं लगता है। तो फिर देर किस बात की, इसी हफ़्ते क्यों नहीं इस हेल्दी एण्ड टेस्टी पैनकेक को बनाते हैं।
सामग्री
1 कप गेहूं का आटा
1 कप दूध
1 बड़ा चम्चम तेल
1 बड़ा चम्मच चीनी
2 छोटा चम्मच बेकिंग पाउडर
1 छोटा चम्मच दालचीनी पाउडर (इच्छानुसार)
1 छोटा चम्मच वेनिला एसेंस
विधि
• एक बाउल में चीनी,तेल और वेनिला एसेंस को डालकर अच्छी तरह से मिला लें।
• अब इसमें आटा, दालचीनी पाउडर और दूध डाल दें। उसके बाद इनको फेंटकर बैटर बना लें, बैटर थोड़ा गाढ़ा होना चाहिए यानि पानी जैसा पतला न हो।
• पंद्रह मिनट के लिए यूं ही छोड़ दें और ब्रेकफास्ट के लिए दूसरी तैयारी करें।
• उसके बाद एक पैन में तेल डालकर उसको गर्म करें। गर्म होने पर एक कलछी बैटर उसमें डालें और सुनहरा होने तक दोनों तरफ से अच्छी तरह से पका लें।
• अब इस पैनकेक को शहद और अपने मनपसंद फलों के साथ परोसें। आप इस पैनकेक को चॉकलेट सॉस के साथ भी सर्व कर सकते हैं, बच्चों को बहुत पसंद आएगा।
प्रस्तुत प्रतिकृति (इमेज) मूल वर्णन पर आधारित कल्पित प्रतिरूप है।
चित्र स्रोत - Shutterstock