हेल्दी ब्रेकफास्ट रेसिपी : सेवई उपमा

नमकीन सेवई का लाजवाब रेसिपी ट्राई करना चाहते हैं?

WrittenBy

Written By: Mousumi Dutta | Updated : January 5, 2017 2:41 PM IST

आजकल सब कोई पौष्टिक नाश्ता खाना चाहते हैं जो जल्दी बन भी जाये औ खाने में टेस्टी भी होते है। वर्मिेसेली यानि सेवई उपमा एक ऐसा रेसिपी है जो

पौष्टिकता से भरपूर होता है और देर तक पेट को भरा रखता है। आम तौर पर लोग सेवई से खीर बनाते हैं लेकिन इस नमकीन रेसिपी को आप नाश्ते में भी खा

सकते हैं या किसी भी स्नैक्स टाइम में इसका मजा ले सकते हैं। (इसके अलावा, आप एक नई हेल्दी ब्रेकफास्ट रेसिपी भी ट्राइ करके देख सकते हैं, इस लिंक पर जाकर- बाजरा उपमा।)

 सामग्री

2 कप सेवई

¼  कप उबला हुआ मटर

1 बारीक कटे हुए टमाटर

1 बारीक कटे हुए प्याज़

2 बड़े चम्मच बारीक कटा हुआ हरा धनिया

2 बड़े चम्मच घी

एक चुटकी हींग

8-10 कड़ी पत्ते

1 छोटा चम्मच उड़द की दाल

नमक स्वादानुसार

2 कटी हुई हरी मिर्च

½ छोटी चम्मच राई

विधि

·       एक पैन में सेवईयों को सूखा हल्का भूरा होने तक भून लेना है।

·          उसको एक बाउल में डालकर अलग रख दें।

·          उसी पैन में घी डालकर गर्म कर लें। घी गर्म हो जाने के बाद उसमें राई  और उड़द की दाल को हल्का भून लेंगे।

·          उसके बाद उसमें हरी मिर्च, कड़ी पत्ते, हींग और प्याज़ डालकर इन सब चीजों को सुनहरा भूरा रंग के होने तक भून लेंगे। अब उसमें टमाटर डालने के बाद एक से डेढ़ मिनट तक भूनेंगे।

·         इन सब चीजों को अच्छी तरह से भून लेने के बाद उसमें सेवईयों को डालेंगे, उसके बाद थोड़ा-सा पानी डालने के बाद नमक डालें और सेवई के साथ सब चीजों को पकने के छोड़ दें।

·         जब सेवई पूरी तरह से पक जाये और पानी सोख लें तब उसमें मटर को डालकर अच्छी तरह मिला लें। थोड़ी देर पकाने के बाद अब यह रेसिपी परोसने के लिए पूरी तरह से तैयार है।

[videoinfinite id="vuUW5qGXpoQ" height="400" width="600"]

विडियो स्रोत: Zee Khana Khazana Official Channel/YouTube.Com

चित्र स्रोत: Zee Khana Khazana Official Channel 


हिन्दी के और आर्टिकल्स पढ़ने के लिए हमारा हिन्दी सेक्शन देखिए।लेटेस्ट अप्डेट्स के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो कीजिए।स्वास्थ्य संबंधी जानकारी के लिए न्यूजलेटर पर साइन-अप कीजिए।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source