Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
- वेब स्टोरीज
Read this in English.
अगर आप रोज एक ही तरह का इडली खाकर बोर हो गए हैं तो इस मसाला इडली रेसिपी को ट्राइ कीजिए। दलिये से इस इडली को बनाया जाता है जो कोलेस्ट्रॉल और डाइबीटिज के खतरे को कम करता है। शिमला मिर्च मेटाबॉलिज़्म को बढ़ाता है और शरीर के विषाक्त पदार्थ को निकालकर वज़न को कंट्रोल करने में भी मदद करता है। हरा प्याज़ का क्वेरसटिन एलर्जी, दमा, दिल की बीमारी के होने के संभावना को कम करता है।
सामग्री
• 1 कप दलिया
• ½ कप ताजा दही
• ¾ कप बारीक कटा हुआ मिक्सड सब्ज़ी
• 1 हरे प्याज़ का छोटा गुच्छा
• 1 छोटा चम्मच बेकिंग सोडा
• 1 छोटा चम्मच तेल
• 2 हरी मिर्च
• 1 छोटा चम्मच हल्दी पावडर
• 1 छोटा चम्मच लाल मिर्च पावडर
• ¼ छोटा चम्मच गरम मसाला
• कुछ कड़ी के पत्ते
• ½ छोटा चम्मच सरसों या राई
विधि
• सब्ज़ियों और हरे प्याज़ को बारीक काट लें।
• दही में दलिया को भिगोकर रखें।
• अब एक नॉन स्टिक पैन में तेल गर्म करके उसमें राई डालें और जब वह फूटने लगे तब उसमें कड़ी पत्ता और हरे प्याज़ को डालकर हल्का फ्राइ करें।
• उसके बाद उसमें हरी मिर्च, कटी हुई सब्ज़ियाँ, नमक, हल्दी, लाल मिर्च पावडर और गरम मसाला डालें।
• अच्छी तरह से मिलाकर थोड़ी देर तक भूनें, उसके बाद ठंडा होने के लिए अलग रख दें।
• दलिया में पानी डालें और उसमें सब्ज़ियों के मिक्चर को डालें।
• इस बैटर का गाढ़ापन दूसरे इडली के बैटर के तुलना में थोड़ा ज्यादा होता है।
• दस मिनट के लिए अलग रख दें।
• अब दलिया में मिश्रण में बेकिंग सोडा डालें और इडली मोल्ड में डालकर 10 से 12 मिनट तक भाप में पकायें।
• इडली को गरमागमर परोसें।
प्रस्तुत इमेज मूल वर्णन पर आधारित कल्पित प्रतिरूप है।
मूल स्रोत- Healthy breakfast recipe: Vegetable masala idli
लेखक - Prema Kodical
अनुवादक - Mousumi Dutta
चित्र स्रोत - Shutterstock image
हिन्दी के और आर्टिकल्स पढ़ने के लिए हमारा हिन्दी सेक्शन देखिए।लेटेस्ट अप्डेट्स के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो कीजिए।स्वास्थ्य संबंधी जानकारी के लिए न्यूजलेटर पर साइन-अप कीजिए।