‘हरा परांठा’ – हेल्दी ब्रेकफास्ट रेसिपी

बचे हुए सरसों के साग से बनाएं ‘हरा परांठा’ ।

WrittenBy

Written By: Editorial Team | Updated : January 5, 2017 2:43 PM IST

Read this in English

अनुवादक – Shabnam Khan

अगर आपने रात में सरसों का साग ढेर सारा बना लिया है, और वो बच जाता है तो उसे वेस्ट न करें, बल्कि सुबह नाश्ते में उससे मज़ेदार हरा परांठा बनाएं। इस परांठे में कई और सब्ज़ियां और अलग-अलग प्रकार के आटे मिलाते हैं, जिससे ये काफी पौष्टिक हो जाता है।

 सामग्री

½ कप मक्के का आटा

½ कप गेहूं का आटा

¼ कप ज्वार का आटा

¼ कप बाजरे का आटा

¼ कप सोया आटा

1 कप सरसों का साग

1 मीडियम साइज़ गाजर, घिसी हुई

1 मीडियम साइज़ मूली, घिसी हुई

1 छोटी प्याज़, बारीक कटी हुई

1 हरी मिर्च, बारीक कटी हुई

1 चम्मच भुने हुए सफेद तिल

नमक स्वादानुसार

विधि

  • सारी सामग्री को एक साथ मिला लें, और बिना पानी के आटा गूंथे।

  • ये आटा थोड़ा सख्त होगा क्योंकि इसमें ग्लूटेन नहीं है। इस तरह से गुंथे आटे का परांठा बेलना आसान होगा।

  • अगर जरूरत पड़े तो बहुत हल्का-सा पानी मिलाएं।

  • इतना आटा 6-7 परांठों के लिए काफी रहेगा। अब आटे के बराबर मात्रा में पेड़े बना लें। इन्हें हल्के हाथ से बेल लें।

  • एक गर्म तवे पर दोनों तरफ से सेंक लें। इसमें घर का बना घी या साधारण देसी घी लगाएं।

  • गरमागरम हरा परांठा दही के साथ सर्व करें।

टिप

  • अगर आप वज़न घटा रहे हैं तो घी या मक्खन न लगाएं, हरे परांठे की जगह हरी रोटी बनाकर खाएं।

  • आप इस परांठे में बारीक कटी बंदगोभी, फूलगोभी, घिया आदि भी मिला सकते हैं।

  • अगर आपके पास बचा हुआ सरसों का साग नहीं है तो सारी पत्तेदार सब्ज़ियां थोड़ी मात्रा में खरीदें। उन्हें हल्का उबाल कर प्यूरी बना लें फिर इस्तेमाल में लाएं।

प्रस्तुत इमेज मूल वर्णन पर आधारित कल्पित प्रतिरूप है।

चित्र स्रोत - Shutterstock


Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source