
... Read More
Written By: Mousumi Dutta | Updated : January 5, 2017 2:41 PM IST
Steamed idlis: They are a great source of carbohydrates and proteins made with fermented rice that makes it easier to digest and disseminate energy. They are also low in caloric intake and filling in nature.
हमारे देश में लाखों घरों में नाश्ते में पोहा खाया जाता है। पोहा बहुत सादा लेकिन पौष्टिक नाश्ता होता है। लेकिन अगर आप नाश्ते में एक ही तरह का पोहा खा कर बोर हो चुके हैं तो आप पोहा इडली ट्राई कर सकते हैं।
पोहा इडली एक ऐसी रेसिपी है जो काफी देर तक आपके पेट को भरी रखती है। इसे हजम करने में भी कोई समस्या नहीं होती है। इसको खाने से आप पूरे दिन खुद को हल्का महसूस करेंगे और दिल लगाकर काम कर पायेंगे।
सामग्री
1 कप इडली रवा
¼ कप पोहा
¼ कप धुला हुआ उड़द दाल
नमक स्वादानुसार
तेल आवश्यकतानुसार
विधि
• इडली रवा और पोहा को दो घंटे तक भिगो कर रखें। उड़द दाल को भी धोकर दो घंटे तक भिगोकर रखें।
• अब इडली रवा और पोहा दोनों में थोड़ा पानी डालकर एक साथ पीसें। दाल को अलग से थोड़ा पानी डालकर पीस लें। एक ही बाउल में दोनों को डालकर अच्छी तरह से बैटर को मिला लें।
• इस बैटर को दस घंटे तक फर्मेन्टेशन के लिए रख दें।
• अब इस बैटर में स्वाद के अनुसार नमक डालें। इडली के साँचे में थोड़ा-सा तेल लगायें और उसमें बैटर को डालकर स्टीमर में रख दें। दस से बारह मिनट के बाद देख लें कि इडली बनी या नहीं।
• तैयार पोहा इडली को गर्मागर्म ताजा चटनी और सांभर के साथ परोसें।
[videoinfinite id="vjJZIJHV-2g" height="400" width="600"]
प्रस्तुत प्रतिकृति (इमेज) मूल वर्णन पर आधारित कल्पित प्रतिरूप है।
विडियो स्रोत: Zee Khana Khazana Official Channel/YouTube.Com
चित्र स्रोत: Zee Khana Khazana Official Channel
हिन्दी के और आर्टिकल्स पढ़ने के लिए हमारा हिन्दी सेक्शन देखिए।लेटेस्ट अप्डेट्स के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो कीजिए।स्वास्थ्य संबंधी जानकारी के लिए न्यूजलेटर पर साइन-अप कीजिए।