... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Editorial Team | Updated : January 5, 2017 2:42 PM IST
Read this in Hindi.
वैसे तो बच्चों को आलू का परांठा या कोई भी परांठा हो अच्छा ही लगता है लेकिन जब ये रोज टिफिन या प्लेट में आने लगे तो वह बोरिंग लगने लगता है। इसलिए आपका बच्चा इसके पहले की परांठा को ना कहे उससे पहले कुछ नया परांठा का रेसिपी ट्राई कीजिए। आज तक आपने सूजी का हलवा बनाया होगा लेकिन सूजी का परांठा भी बनता है जो हेल्दी होने के साथ-साथ टेस्टी होता है। सूजी में फाइबर प्रचुर मात्रा में होता है और ये परांठा थोड़ा क्रंची भी होता है, इसलिए बच्चे इसको बहुत पसंद करते हैं। ध्वनी शाह, पीडीऐट्रिक न्यूट्रीशन, डोन्ट जस्ट फीड----नरिश योर चाइल्ड की लेखिका का कहना है कि इसको आप घर के बने वाइट बटर और रायता के साथ दे सकते हैं।
सामग्री
1 कप गेहूं का आटा
½ कप सूजी
½ कप बेसन
1 बड़ा चम्मच हरी का मिर्च का पेस्ट
1 छोटा चम्मच अदरक का पेस्ट
1 छोटा चम्मच घी
¼ कप हरा धनिया बारीक कटा हुआ
नमक स्वादानुसार
2 बड़े चम्मच तेल या घी फ्राई करने के लिए
विधि
• एक बाउल में सब सामग्रियों को ले लें और उनको पानी डालकर अच्छी तरह से गूंद लें।
• आटा को 8 बराबर भागों में बांट लें और 6” डाइमीटर में परांठा की तरह बना लें।
• तवे पर डालकर परांठा को घी या तेल डालकर उलट-पलट कर सुनहरा होने तक हल्का फ्राई करें।
• इस परांठा को दही, दूध या अचार के साथ परोसें।
मूल स्रोत - Breakfast idea for kids: Semolina Parathas
अनुवादक – Mousumi Dutta
चित्र स्रोत - Shutterstock
हिन्दी के और आर्टिकल्स पढ़ने के लिए हमारा हिन्दी सेक्शन देखिए। स्वास्थ्य संबंधी जानकारी के लिए न्यूजलेटर पर साइन-अप कीजिए।