पालक का जूस पुरूषों का करें वज़न कंट्रोल

हेल्दी तरीके से वज़न घटाने का नायाब तरीका।

WrittenBy

Written By: Mousumi Dutta | Updated : January 5, 2017 4:45 PM IST

लड़कियाँ जिस तरह खुद को स्लिम ट्रीम देखना पसंद करती हैं उसी तरह पुरूष या लड़के भी खुद को फिट एंड फाइन देखना पसंद करते हैं ताकि लड़कियाँ उनको देखकर आहें भरें। लेकिन मुश्किल यह है कि वह ज्यादा मेहनत करने से कतराते हैं और चाहते हैं कि कुछ ऐसा जादुई चीज मिल जाये जिससे जल्दी वज़न घट जाये।

हाल के अनुसंधान ने इस इच्छा को भी पूरा कर दिया है। अनुसंधान में यह पाया गया  कि पालक के जूस का सेवन करने से पुरूषों के वज़न को कंट्रोल किया जा सकता है। पालक में एक यौगिक पाया जाता है, जिसके कारण वसा के पचने की गति धीमी हो जाती है और इसके कारण भूख कम लगती है। थाईलाक्वोइड के गाढ़े रस से तृप्ति दिलाने वाले हारमोन का स्राव बढ़ जाता है, जो भूख मिटाने में काफी मददगार होता है। सबसे अच्छी बात यह है कि पालक का रस पुरूषों पर ही ज्यादा प्रभाव दिखाता है। पालक का जूस या पालक का सब्जी खाने से देर तक भूख नहीं लगती जिसके कारण आप अनायास ही बेकार का खाना खाने से बच जाते हैं। पढ़े-  सब्ज़ियों का जूस पीकर एक महीने में अपने वज़न को करें कंट्रोल में

अध्ययन के सह-लेखक और लुसियाना स्थित पेनिंगटन बायोमेडिकल रिसर्च सेंटर के फ्रैंक एल ग्रीनवे ने कहा, 'भूख और नमकीन खाने की इच्छा कम करने के इस प्रभाव से थाईलाक्वोइड विशेष तौर पर उच्च रक्तचाप से ग्रस्त और मोटापा की समस्या से प्रभावित लोगों के लिए खास तौर से उपयोगी हो सकता है।'
शोधकर्ताओं ने तृप्ति, भोजन की मात्रा, लिपिड और प्लेसबो के ग्लूकोज पर गाढ़े थाईलाक्वोइड रस की एक खुराक के प्रभाव का अध्ययन किया। अध्ययनकर्ताओं ने चुने हुए लोगों को कम से कम एक सप्ताह तक प्लेसबो या पालक खिलाया। शोध में पता चला कि पालक खाने वाले को ढाई घंटे से अधिक समय तक तृप्ति महसूस हुई, यह प्रभाव प्लेसबो खाने वाले में नहीं दिखा। पढ़े-  ऐलोवेरा जूस से सिर्फ 30 दिनों में करें वज़न कम!


पालक खाने वालों में देखा गया कि इसके बाद उन्होंने ऊर्जा देने वाले भोजन कम खाए। सबसे आश्चर्य की बात यह है कि पालक को नियमित रूप से अपने डायट में शामिल करने के कारण लड़कियों में बेवजह मीठा खाने की लालसा में भी कमी आई। यह अध्ययन शोध पत्रिका 'अमेरिकन कॉलेज ऑफ न्यूट्रीशन' में प्रकाशित हुआ है।

पालक का जूस कहे या पालक का रस हेल्दी तरीके से वज़न को कंट्रोल करने में बहुत मदद करता है। वज़न को कंट्रोल करने के साथ-साथ आप खुद में अलग ही तरह का एनर्जी महसूस करेंगे।

स्रोत: IANS Hindi

चित्र स्रोत:  Getty image


हिन्दी के और आर्टिकल्स पढ़ने के लिए हमारा हिन्दी सेक्शन देखिए।लेटेस्ट अप्डेट्स के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो कीजिए।स्वास्थ्य संबंधी जानकारी के लिए न्यूजलेटर पर साइन-अप कीजिए।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source