ग्लोइंग स्किन के लिए न लगाएं क्रीम, पियें ये नारियल पानी स्मूदी

क्या आपने अनानास का smoothie इसके पहले बनाया है?

WrittenBy

Written By: Agencies | Updated : January 5, 2017 2:44 PM IST

मूल स्रोत: IANS Hindi

अगर आप तेज तपती गर्मी से कुछ हद तक राहत पाना चाहते हैं और आसानी से घर पर कुछ हेल्दी बनाना चाहते हैं तो इन दो स्मूदी के रेसिपीज़ को ज़रूर ट्राई करें।  इन स्मूदीज़ को बनाना भी आसान है साथ ही ये हेल्दी और पौष्टिकता से भरपूर हैं। चिलचिलाती गर्मी अगर आपकी सेहत पर असर डाल रही है, तो घर की बनीं कुछ स्मूदीज की मदद से आप गर्मियों के दुष्प्रभावों से मुकाबला कर सकते हैं। ये स्मूदीज आपकी त्वचा के लिए भी लाभदायक साबित होंगी और आपके शरीर के चयापचय को नियंत्रित रखेंगी।

नारियल पानी स्मूदी

सामग्री :

1 कप नारियल पानी

1 कप कसी हुई गाजर

1 कप स्ट्रॉबेरी

1 संतरा

1 कप कटा हुआ आम

तैयारी के लिए समय : पांच मिनट

सर्विग : 1

विधि : सभी समाग्रियों को एक ब्लेंडर में डालकर महीन पेस्ट बना लें। नारियल पानी जरूरी इलेक्ट्रोलाइट्स का भंडार है और गाजर, स्ट्रॉबेरी, संतरा और आम में ऐसे एंटीऑक्सीडेंट्स और विटामिन समाए हैं जो त्वचा के लिए बेहद लाभदायक हैं।

अनानास स्मूदी

सामग्री :

मध्यम आकार का 1 केला

1 कप कटा हुआ ताजा अनानास

1 बड़ा चम्मच ताजा अदरक

1 कप दही (अपना पसंदीदा फ्लेवर चुनें)

1 कप ताजा अनानास जूस (चाहें तो पानी भी इस्तेमाल कर सकते हैं)

विधि : सभी समाग्रियों को ब्लेंडर में डालकर पीस लें और इस स्मूदी का मजा उठाएं। ताजा अदरक इस स्वास्थ्यवर्धक स्मूदी के चयापचय के गुणों में इजाफा करेगी। आप चाहें तो अनानास की जगह किसी अन्य खट्टे फल का रस भी मिला सकते हैं, लेकिन अगर आप चाहते हैं कि आपका यह स्वास्थ्यवर्धक पेय पीना कोलाडा जैसा स्वाद दे तो आप इसे इसी विधि से बनाएं।

चित्र स्रोत: Shutterstock 


Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source