... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Agencies | Updated : January 5, 2017 12:16 PM IST
3. Hello woman, it's time to use me. I am hungry. Feed me clothes.
मूल स्रोत: IANS Hindi
अक्सर लोग वज़न घटाना तो चाहते हैं लेकिन बिना कुछ किये। उसी तरह कपड़े धोने को अधिकतर लोग तनावपूर्ण कार्य समझते हैं और इस काम को टालने के लिए हजारों बहाने ढूंढ़ते हैं। इस तरह के परिस्थिति से निकालने के लिए एक तरह के मशीन का ईजार हुआ है जिसमें कपड़ा धोते हुए आप आसानी से वेट लॉस भी कर सकते हैं। चीन के कॉलेज के छात्रों ने बाइक वाशिंग मशीन नाम का एक मशीन निकाला है जो ये काम आसानी से कर सकेगा।
लोगों के इस तनाव को कम करने के लिए चीन के कॉलेज छात्रों ने एक ऐसी स्थिर (स्टेशनरी) बाइक की संरचना तैयार की है, जो लोगों को कपड़े धोने के साथ ही व्यायाम करने का मौका भी प्रदान करेगी। इस अनोखी और विचित्र संरचना को बाइक वाशिंग मशीन (बीडब्लूएम) का नाम दिया गया है।
इस शोध में शामिल एक छात्र ने वेबसाइट 'टूवी' में लिखा, 'जब आप इस बाइक की सवारी करेंगे तो पैडल मारने पर वाशिंग मशीन का ड्रम घूमेगा। उसी दौरान अतिरिक्त बिजली उत्पन्न होगी, जो डिस्प्ले स्क्रीन या किसी अन्य उपयोग के लिए भंडारित की जा सकेगी।' इस मशीन को चीन की डालियान नेशनलिटिज यूनिवर्सिटी के छात्रों ने डिजाइन किया है।
यह स्पष्ट नहीं हुआ है कि इस बाइक वाशिंग मशीन की पहली जानकारी कब प्रकाशिक की गई, लेकिन यह इन दिनों मीडिया और लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच रही है। इस परियोजना को खासतौर पर उन लोगों के लिए अधिक कारगर माना जा सकता है, जो एक ही समय में एक से अधिक काम करने को तवज्जो देते हैं।
चित्र स्रोत: Shutterstock