... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Agencies | Updated : January 5, 2017 12:16 PM IST
स्रोत - IANS Hindi
फास्ट फूड खाने के बाद वज़न न बढ़े इसके लिए आपको कुछ तो करना ही पड़ेगा। अगर आप लंच में फास्ट फूड खाते हैं तो इससे निर्मित कैलोरी घटाने के लिए आपको अधिक मशक्कत करनी पड़ेगी, क्योंकि एक शोध के मुताबिक इससे बनने वाली कैलोरी को घटाने के लिए अधिक ऊर्जा, व्यायाम और समय की आवश्यकता होती है।
सिडनी स्थित जॉर्ज इंस्टीट्यूट फॉर ग्लोबल हेल्थ के शोधकर्ताओं द्वारा बुधवार को जारी की गई सूची में कुछ खास व्यंजनों के सेवन से बढ़ने वाली कैलोरी और उसे जलाने के लिए आदर्श व्यायाम और समय की जानकारी दी गई है। इस शोध में लगभग एक-चौथाई व्यंजनों की जांच की गई थी, जिसमें बर्गर, सलाद, सैंडविच, पिज्जा आदि व्यंजन शामिल थे। औसत ऑस्ट्रेलियाई लोग एक दिन में सिर्फ 8,700 किलोजूल कैलोरी का उपभोग करते हैं। उनके भोजन में दो हजार किलोजूल से अधिक कैलोरी की जरूरत नहीं है, जिसे घटाने के लिए 90 मिनट तक पैदल चलना पड़ता है।
इंस्टीट्यूट फूड पॉलिसी डिवीजन की डॉक्टर क्रिस्टिना पीटरसन ने एक बयान में कहा, 'औसतन ऑस्ट्रेलिया के लोग दिन में केवल 30 मिनट ही शारीरिक श्रम करते हैं, जो इस तरह के भोजन से प्राप्त कैलोरी को जलाने के लिए पर्याप्त नहीं है।' पीटरसन ने कहा, 'कार्यालय कर्मचारियों और अन्य लोगों को बाहर खाने के बजाए घर से खाना ले जाना चाहिए। इससे आप अधिक बेहतर ढंग से देख पाएंगे कि आप क्या और कितना खा रहे हैं।' उन्होंने बताया, 'अगर आप फिर भी बाहर से खाना मंगवा रहे हैं तो जागरूक रहें कि आप क्या खा रहे हैं। भोजन सूची में छोटे बदलाव वजन को नियंत्रित करने में बड़े मददगार साबित होते हैं।'
चित्र स्रोत - Shutterstock