योग से संबंधित इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस का उद्घाटन करेंगे पीएम मोदी

देश-विदेश के चिकित्सकों और शोधकर्ताओं का होगा जमावड़ा।

WrittenBy

Written By: Editorial Team | Updated : January 5, 2017 12:14 PM IST

Read this in English

अनुवादक - Shabnam Khan

आयुर्वेद, नैचरोपैथी, योग, यूनानी चिकित्सा, होम्योपैथी और आधुनिक चिकित्सा को एक साथ जोड़ने के प्रयास में, 21वां इनकोफायरा (INCOFYRA इंटरनैशनल कॉन्फ्रेंस ऑन फ्रंटियर्स इन योग रिसर्च एंड इट्स ऐप्लीकेशन) आयोजित किया जा रहा है। इस कॉन्फ्रेंस का उद्देश्य इन क्षेत्रों से जुड़े सभी शोधकर्ताओं और डॉक्टरों को एक मंच पर लाना है। ये इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस स्वामी विवेकानंद योग अनुसंधान संस्थान, बैंगलोर द्वारा आयोजित की गई है जिसका उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे। इस कॉन्फ्रेंस में असंचारित रोगों जैसे डायबिटीज़, हाइपरटेंशन, दिल की बिमारियां, मनोवैज्ञानिक बिमारियां आदि पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा।

इस कॉन्फ्रेंस की थीम दुनिया के पूर्वी हिस्से और पश्चिमी हिस्से की सर्वश्रेष्ठ चिकित्साओं को जोड़ना है। इस कॉन्फ्रेंस में पारंपरिक चिकित्सा, नीति निर्माताओं, सरकारी संगठनों और उद्योगों के स्वास्थ्य पेशेवरों के सामूहिक योगदान की तुरंत आवश्यकता की ओर सबका ध्यान आकर्षित किया जाएगा। जिससे कि आम लोगों के लिए अच्छी स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध हो सकें। ये कॉन्फ्रेंस प्रशांती कुतिरम, बैंगलोर में 3-7 जनवरी 2016 तक आयोजित की जाएगी।

एचसीजी (बैंगलोर) के संस्थापक और अध्यक्ष डॉक्टर अजय कुमार, मद्रास डायबिटीज़ रिसर्च फाउंडेशन (चेन्नई) के अध्यक्ष डॉक्टर वी मोहन, एनआईएमएचएएनएस (बैंगलोर) के मनोचिकित्सक विभाग के असोसिएट प्रोफेसर डॉक्टर शिवराम वर्माबली, इंटरनैशनल स्पीकर योग पुर्तगीज़ कॉन्फेडरेशन की अध्यक्ष अमृता सूर्यनंदा महाराज, इंटीग्रेटिव मेडिसन प्रोग्राम, टेक्सस यूनिवर्सिटी के डॉक्टर लोरेंज़ो कोहेन आदि इस कॉन्फ्रेंस में अपने विचार सामने रखेंगे। इसके लिए आपको यहां जाकर रजिस्ट्रेशन करवाना होगा।

मेडिकल प्रोफेशनल्स, इंडियन मेडिसन के प्रेक्टिशनर्स (AYUSH), योग शोधकर्ता और योग थेरेपिस्ट, हेल्थ और वेलनेस इंडस्ट्री के लोग और पॉलिसी मेकर्स इस कॉन्फ्रेंस का हिस्सा बन सकते हैं।

चित्र स्रोत- Getty image


Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source