... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Editorial Team | Updated : January 5, 2017 2:41 PM IST
‘मैं और मेरी मैगी’ ने लोगों के जीवन में एक अलग ही जगह बना लिया है। इस दो मिनट नूडल्स के सिवा लोग स्नैक में खुद के लिए और अपने बच्चों के लिए कोई दूसरा विकल्प सोच ही नहीं पाते है। शायद एम.एस.जी. (एम.एस.जी. को अजिनोमोटो {ajinomoto} कहते हैं, जो मस्तिष्क को प्रभावित करता है) को लेकर तर्क-वितर्क के कारण अब मैगी को अलवीदा कहने का समय आ गया है।
भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण [The Food Safety and Standards Authority of India (FSSAI)] ने क्वालिटी की जाँच की है और अगर ज़रूरत हुआ तो वह मार्केट से इसको हटा भी देगा। अब आप सोचेंगे कि आपके मनपसंद मैगी के बिना आप क्या करेंगे। चिंता न करें, अगर आपके पास समय नहीं है और आप खाना बनाना नहीं चाहते हैं तो बिना झिझक के इन स्नैक्स को खा सकते हैं, जैसे- भूना चना, पॉपकॉर्न आदि। इनके अलावा और भी कुछ हेल्दी स्नैक्स हैं जो मैगी के बनाने में जो समय लगता है उससे भी कम समय में यह बन जाता है।
वेजटबल पोहा (vegetable poha)
पोहा लो फैट और टेस्टी तो होता ही है साथ ही इसको बनाना भी आसान होता है। पोहा बनाने के समय आयरन रोलर के भीतर से ले जाना पड़ता है, जिसके कारण वह आयरन को सोख लेता है। इसलिए पोहा आयरन के मूल स्रोतों में एक है। पोहा में 245 किलोकैलोरी एनर्जी और 11 एम.जी. आयरन होता है। पढ़े- कान्दा पोहा
ओट्स पॉरीज़ (Oats porridge)
इसको तो आप मिनटों में बना सकते हैं, और यह पौष्टिक भी बहुत होता है। ओट्स पॉरिज़ में ओट्स और दूध का गुण होता है। इसमें आप फल या ड्राइ फ्रूट डालकर भी खा सकते हैं। अगर आपको इसका मीठा स्वाद पसंद नहीं है तो मसाला पोहा भी ट्राइ करके देख सकते हैं। पढ़े- ओट्स उपमा
सैंडवीच (sandwiches)
जब समय नहीं होता और कुछ दिमाग में नहीं आता है तो सैंडवीच सबसे अच्छा विकल्प बन सकता है। इसको बनाना भी आसान है और यह टेस्टी भी होता है। मल्टीग्रेन ब्रेड पौष्टिक होने के साथ इसमें सब्जी और चिकन कीमा डालने से यह और भी हेल्दी बन जाता है।
अंडे की भूर्जी (Scrambled eggs)
अंडा पसंद है? अगर हाँ तो, इसको आप सैंडवीच में या सलाद में डालकर भी खा सकते हैं। यह टेस्टी होने के साथ-साथ एक मिनट में बन जाता है।
उबला हुआ चना (boiled chana chat)
दोपहर या शाम को आधा कप उबला हुआ चना खाना जितना हेल्दी है उतना दिल के लिए अच्छा है। यह कोलोन कैंसर (colon cancer) के संभावना को भी कम करता है। इसमें 360 कैलरोज़ होता है। अगर आप इसको और भी चटपटा और टेस्टी बनाना चाहते हैं तो इसमें प्याज़, टमाटर और चाट मसाला डालकर खा सकते हैं।
फल (fruits)
महंगे फलों के जगह पर मौसमी फल और स्थानीय फल खरीद सकते हैं। आहार विशेषज्ञयों का मानना है कि बाहर के देशों से आए फलों के जगह पर स्थानीय फलों को खाना ज़्यादा अच्छा होता है। रोज सेब खाना पसंद नहीं तो फलों के सलाद में बेरी, केला, मेलन आदि डालकर खा सकते हैं। या आप मिनटों में फ्रूट कस्टर्ड बनाकर खा सकते हैं।
ड्राइ फ्रूट्स (dry fruits)
कच्चा बादाम, काजू, सूरजमूखी का बीज और पिस्ता आपके भूख को मिटाने के साथ-साथ आपको हेल्दी भी रखता है। इसके लिए अलग से समय निकालने की भी ज़रूरत नहीं है।
पॉपकॉर्न (popcorn)
घर पर बिना तेल और मक्खन के बने पॉपकॉर्न के क्या कहने। यह फाइबर युक्त होलग्रेन पॉपकॉर्न आपके पेट और मन दोनों के भूख को मिटाता है।
मूल स्रोत- Move over Maggi — There are other 2-minute healthy snacks
अनुवादक- Mousumi Dutta
चित्र स्रोत: Shutterstock
[polldaddy poll=8885673]
हिन्दी के और आर्टिकल्स पढ़ने के लिए हमारा हिन्दी सेक्शन देखिए।लेटेस्ट अप्डेट्स के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो कीजिए।स्वास्थ्य संबंधी जानकारी के लिए न्यूजलेटर पर साइन-अप कीजिए।