
... Read More
Written By: Mousumi Dutta | Updated : January 5, 2017 12:10 PM IST
Shashankasana or the hare pose is very restorative and calming in nature. It is a great posture to stretch your thighs, hamstrings, hips and back.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पूरी दुनिया को योग से एक सूत्र में बांधना और योग के महत्व को समझाना चाहते हैं। निरोग और तनावमुक्त जीवन जीने के लिए कैसे योग मदद करता है, इस बारे में जानकारी देने के लिए वे रोज ट्विटर पर एक आसन सबसे शेयर कर रहे हैं। आज का आसन है- शशांकासन। यह आसन कब्ज़ से राहत और दिल को स्वस्थ रखने में सहायता करता है। साथ ही पेट की अतिरिक्त चर्बी को कम करने के साथ-साथ पीठ के दर्द को भी कम करता है।
मोदी ने अपने ट्वीट में बताया है कि इस आसन को करने से गुस्सा और तनाव कम होता है। पढ़े- नमो योग पोज़- अर्द्ध ऊष्ट्रासन
विधि-
• इस आसन को करने के लिए पहले वज्रासन की मुद्रा में बैठ जायें।
• उसके बाद अपने हाथों को सामने की ओर फैलाकर नीचे की ओर झुके।
• दोनों हाथों से फर्श को छुएं और सिर को जमीन पर टिका दें।
• इस मुद्रा में जितने सेंकेड तक रहने में आसानी हो उतनी देर रहें।
• उसके बाद धीरे-धीरे पूर्व के अवस्था में आ जायें।
सावधानी- जिनको कूल्हे में किसी प्रकार का दर्द या चोट लगी है वह इस आसन को न करें।
अगर आप इस आसन को करने का सही तरीका जानना चाहते हैं तो इस विडियो देखें और इससे लाभान्वित हों।
[videoinfinite id="srkVdxeJcxk" height="400" width="600"]
विडियो स्रोत:Vimal Vyas/YouTube.Com
चित्र स्रोत: Shutterstock
हिन्दी के और आर्टिकल्स पढ़ने के लिए हमारा हिन्दी सेक्शन देखिए।लेटेस्ट अप्डेट्स के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो कीजिए।स्वास्थ्य संबंधी जानकारी के लिए न्यूजलेटर पर साइन-अप कीजिए।