Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 21 जून के लक्ष्य को पूरा करने और पूरे विश्व को एक सूत्र में बांधने के लिए श्रद्धेय नरेंद्र मोदी ने जो एक अभियान शुरू किया हैं, उसको सफल करने के लिए वे हर दिन ट्वीटर पर एक योगासन शेयर करते हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपनी शानदार कार्य प्रणाली से पूरे दुनिया भर में अपनी धाक जमा दी है। योग को लेकर उत्साहित प्रधानमंत्री आजकल रोज एक योग आसन ट्विटर पर शेयर करते हैं। इसी सीरीज़ में, आज का आसन है भूजंगासन। इस आसन के लाभ जितने भी गिने जायें कम होंगे। यह हजमा शक्ति को बढ़ाने के सात-साथ तनाव को कम करता है और पीठ के ऊपरी भाग के दर्द से राहत दिलाता है। पढ़ें- नमो योग पोज़- वक्रासन
नरेंद्र मोदी ने ट्वीट किया है कि इस आसन को करने से तनाव और पीठ का दर्द कम तो होता ही है, साथ ही ब्रोन्कियल समस्याओं से भी राहत मिलता है।
Bhujangasana reduces fatigue and stress. It improves blood circulation. #YogaDaypic.twitter.com/lT8xrV3HlJ
— Narendra Modi (@narendramodi) June 8, 2017
विधि-
• पेट के बल फर्श पर लेट जायें।
• अपनी ललाट को जमीन पर टिका दे और पैरों को सीधा रखें।
• अपनी हथेलियों को जमीन पर नीचे की ओर शरीर से सटा कर रखें।
• अब धीरे-धीरे अपने शरीर के ऊपरी भाग को उठायें।
• ऐसा करते वक्त नाभी जमीन से सटा हुआ होना चाहिए। हाथों के ऊपर दबाव बनी रहनी चाहिए।
• धीरे-धीरे श्वास लें और बाहर निकालें। इस प्रक्रिया के दौरान मन को शांत रखने की कोशिश करें।
• धीरे-धीरे शरीर को पूर्व के अवस्था में ले जायें।
सावधानी-
जिस व्यक्ति को कलाई या पीठ पर चोट लगी हुई हो वह इस आसन को न करें। गर्भवती महिलायें भी इस आसन को करने से बचें।
चित्र स्रोत: Shutterstock
वीडियो स्रोत: Youtube.com/NarendraModi