मुकेश और नीता अंबानी के बेटे अनंत ने 2 साल में घटाया 108 किलो वजन, जानिये कैसे हुआ ये मुमकिन

जानिये मुकेश और नीता अंबानी के बेटे अनंत अंबानी ने सिर्फ 2 साल में नेचुरल तरीके से कैसे किया 108 किलो वजन कम !

WrittenBy

Written By: Anoop Singh | Updated : January 5, 2017 12:16 PM IST

Read this in English

अनुवादक: Anoop Singh

आज सुबह के अखबार में देश के सबसे प्रतिष्ठित बिजनेसमैन मुकेश अम्बानी और नीता अम्बानी के छोटे लड़के अनंत अम्बानी की बदली तस्वीर देखकर सारी दुनिया स्तब्ध रह गयी। आज के दिन यह खबर सोशल मीडिया और ट्वीटर पर खूब चर्चा में है की आखिर उन्होंने अपना वजन इतनी जल्दी कैसे कम कर लिया। जी हाँ जिस अनंत अम्बानी  को आपने आइपीएल के 2014 वाले सीजन में एक बहुत मोटे लड़के के रूप में देखा था वे आज की तस्वीर में एक स्लिम ट्रिम स्मार्ट लड़के के रूप में नजर आ रहे हैं। उनकी माँ नीता अम्बानी के किये ट्वीट से इस बात की आधिकारिक पुष्टि हुई है कि उन्होंने 2 सालों से भी कम समय में अपना वजन 108 किलो कम कर लिया है। पढ़ें: वजन कम करने के लिए अपने स्मूदी या शेक में ज़रूर डालें ये 6 चीजें

अगर आप सोच रहे हैं कि उन्होंने वजन कम करने के लिये किसी बैरीएट्रिक सर्जरी या किसी चमत्कारिक दवा का इस्तेमाल किया है तो आप पूरी तरह गलत हैं। क्योंकि सूत्रों के अनुसार, उन्होंने वजन कम करने के लिये अनुशासित डाइट गाइडलाइन को फॉलो किया और इसके लिए कड़ी मशक्कत की। उन्होंने हर दिन लगभग 5-6 घंटे की एक्सरसाइज की साथ ही योग और डाइट पर पूरा ध्यान दिया। अगर आपको अब भी इन बातों पर यकीन नहीं है तो आप उनकी 2 साल पुरानी और आज की तस्वीर देख सकते हैं आपको ये बदलाव खुद ही समझ में आ जायेगा।

यकीन मानिये अनंत अम्बानी उन लोगों के लिये प्रेरणास्रोत हैं जो ये सोचते हैं कि 50 किलो से ज्यादा वजन घटाना असंभव है। अगर आप भी उनमे से एक हैं तो इनकी पूरी कहानी पढ़ें और उनके द्वारा अपनाये हुए तरीकों को आजमायें, फिर आप जल्द ही खुद में बदलाव महसूस कर पायेंगे।

चित्र स्रोत : Twitter


Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source