
... Read More
Written By: Mousumi Dutta | Updated : January 5, 2017 4:51 PM IST
सीताफल एक ऐसा फल जिसको छोटे से लेकर बड़े-बूढ़े सभी खाना पसंद करते हैं। इसको आप स्मूदी, शेक या नैचरल आईसक्रीम भी बनाकर खा सकते हैं। इसके फायदों के बारे में जानेंगे तो आपको और भी आश्चर्य होगा-
लेकिन हाल के अध्ययन से यह पता चला है कि सीताफल के साथ इसके बीजों के भी अनेक फायदे हैं। सीताफल के बीज रोगों से लड़ने की क्षमता बढ़ाते हैं। इसके सेवन से कैंसर और डायबिटीज को नियंत्रित किया जा सकता है। सीताफल के बीज पर किए गए शोध को विदेशों में भी सराहा गया है। शोध के आधार पर दवा तैयार करने पर भी जोर दिया गया है।
बिलासपुर विश्वविद्यालय के माइक्रो बॉयोलाजी और बॉयो-इन्फॉरमेरिक्स विभाग के अध्यक्ष डॉ. के. कलाधर की मानें तो शोध के परिणाम को पेटेंट कराने का प्रयास किया जा रहा है। इसके बाद दवा बनाने की प्रक्रिया शुरू होगी। बताया जाता है कि छत्तीसगढ़ के पेंड्रा, अंबिकापुर, कांकेर और रायपुर के कुछ सीताफलों के बगीचों से लाए गए बीजों पर शोध किया गया। सबसे पहले शोध का परिणाम आंध्र प्रदेश के गीतम विश्वविद्यालय को भेजा गया। इसके बाद क्रोएशिया में इस पर सम्मेलन भी हुआ। इसमें देश-विदेश के 20 से अधिक विशेषज्ञ मौजूद थे। सभी ने शोध की सराहना करते हुए शोध के आधार पर दवा तैयार करने पर जोर दिया।ज्ञात हो कि बिलासपुर विश्वविद्यालय में छत्तीसगढ़ सहित आंध्र प्रदेश, ओड़िशा, महाराष्ट्र के कुछ क्षेत्रों के फूल और पौधों का काफी समय से शोध चल रहा है। शोध के दौरान ही सीताफल के बीज के चमत्कारिक गुणों का पता चला है।
डॉ. कलाधर के अनुसार, सीताफल के बीज में कई गुण हैं-
स्रोत: IANS Hindi
चित्र स्रोत: Getty image
हिन्दी के और आर्टिकल्स पढ़ने के लिए हमारा हिन्दी सेक्शन देखिए।लेटेस्ट अप्डेट्स के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो कीजिए।स्वास्थ्य संबंधी जानकारी के लिए न्यूजलेटर पर साइन-अप कीजिए।