Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
'एनएच 10' फिल्म में अभिनेत्री अनुष्का शर्मा ने बहुत ही बोल्ड भूमिका निभाया है। और इस बोल्ड भूमिका को निभाने के लिए उनको न सिर्फ अपने लुक को थोड़ा बदलना पड़ा है बल्कि एक्शन दृश्यों के लिए उन्हें अलग ही तरह से अपने आपको फिट रखना पड़ा है।
अनुष्का के फिट रहने के फंडा
‘पीके’ मूवी की मशहुर नायिका खुद को फिट और सेक्सी बनाए रखने के लिए 'एनएच 10' मूवी के शूटिंग के दौरान अपने साथ मेक्शिफ्ट जिम (makeshift gym) लेकर गई थी। क्योंकि शूटिंग का जगह शहर के कुछ दूर था। वहाँ उनके साथ ट्रेनर, डाइअटिशन, कूक भी गए थे जो उनके वर्क आउट और खाने-पीने के देखभाल करने के लिए थे। इस फिल्म में सही शेप में रहने के लिए वह नियमित रूप से वर्कआउट करती थी। उन्होंने अपने एक इंटरव्यू में यह कहा था कि दूबले-पतले फिगर के कारण पहले वह इतना वर्कआउट नहीं करती थी लेकिन दिन के अंत में वह बिल्कुल थकान जैसा महसूस करती थी। जब से उन्होंने वर्कआउट करना शुरू किया है तब से वह ज़्यादा एनर्जी और खुशी महसूस कर रही हैं क्योंकि एक्सरसाइज़ करने के कारण शरीर से जो हार्मोन निकल रहा है उससे वह ज़्यादा खुश रहने लगी है।
अनुष्का अपने वर्कआउट की शुरूआत हफ़्ते में चार बार वेट ट्रेनींग करती हैं। हिमालय में चढ़ने के बाद से उन्होंने अपने रैज़ीम में योग को शामिल किया है। लेकिन उनके लिए ज़्यादा कार्डियो वर्कआउट करने की ज़रूरत नहीं पड़ती है क्योंकि वह वज़न को घटाना नहीं चाहती हैं। खाने-पीने के मामले में एक बात वह सबसे अलग करती हैं वह यह है कि खाने में सब कुछ खाती है फर्क सिर्फ यह है कि वह संतुलित मात्रा में होता है। उनका मानना है कि उनके फिगर के लिए हाई प्रोटीन और लो कार्ब वाला खाना सही नहीं है। इसलिए वह दिन में कम-से-कम दो फल और सभी फ्रूट ग्रूप वाला खाना खाती हैं।
अनुष्का सेक्सी बनने के लिए माँ के हाथ का बना खाना खाना नहीं छोड़ती है। जब वह घर पर होती हैं तब माँ के हाथ का बना खाना खाने से उनको कोई नहीं रोक सकता है। जैसा कि एक दर्शक के नजरिये से आप यह सोच सकते हैं कि अनुष्का शुरू से ही स्लिम और ट्रिम ही रह चुकी हैं। उनके फिगर को देखकर यही लगता है कि रैजीम उनके फिगर के लिए सही है। दो महीने पहले एक दुर्घटना के दौरान उनके पीठ में चोट लगी थी।
अनुष्का का ब्यूटी सीक्रेट
जब यह मशहुर चुलबुली लड़की ने बॉलीवुड में कदम रखा था तब उनके चेहरे पर एक अलग ही निखार था। दूसरे शीर्ष के अभिनेत्रियों में उन्हे अपने लुक के लिए ज़्यादा मेक अप करना नहीं पड़ता है। उनके दागरहित ब्यूटी के लिए उनका स्किन केयर रैजीम बहुत महत्वपूर्ण भूमिका अदा करती है।
वह नियमपूर्वक सोने से पहले अपना मेकअप साफ करती हैं। शरीर से विषाक्त पदार्थों को निकालने के लिए दिन में 2-3 लीटर पानी रोज पीती है। जो उनके चेहरे में अलग ही रौनक ला देता है। उन्हें मॉश्चराइज़र का एडिक्शन हैं, उनके घर के हर कोने में, कार में कहीं भी आपको मॉश्चराइजर दिख जाएगा।
नैचरल कॉज़्मेटिक के अलावा वह नैचरल पैक का इस्तेमाल करना पसंद करती हैं। अपने चेहरे में रौनक लाने के लिए वह शहद, दूध, दही, पपीता से बना पैक लगाती हैं। समय समय पर वह चेहरे पर गुलाब जल लगाती हैं। बालों के देखभाल की बात आती हैं तो वह नारियल तेल की चंपी करवाना पसंद करती हैं, साथ में हेड मसाज़ भी करवाती हैं। इससे उनके बाल बहुत ही हेल्दी नजर आते हैं। वैसे तो वह नैचरल प्रोडक्ट का इस्तेमाल करना पसंद करती हैं लेकिन होठों के मामले में बात विवादित ही रह जाता है। पढ़े- कंगना राणावत, अनुष्का शर्मा और दूसरी सलेब्रिटियाँ क्या प्लास्टिक सर्जरी से सुंदर बन पाई हैं?
अनुष्का का हेल्थ सीक्रेट
वैसे तो अनुष्का हेल्थ के दृष्टि से फिट एण्ड फाइन हैं। लेकिन हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने कहा है कि वह हाल ही में दुष्चिंता विकार (anxiety disorder) से गुजर रही थी जिसका अब भी इलाज चल रहा है। इस स्पष्ट वक्तव्य (statement) के कारण उनको बोल्ड कहा जा सकता है क्योंकि बहुत कम अभिनेत्रियाँ अपने बारे में पब्लिक को बताती हैं।
'एनएच 10' मूवी का ट्रेलर देखें-
चित्र स्रोत:Bollywoodlife.com
वीडियो स्रोत: Eros Now/YouTube
इस विषय से संबंधित और आर्टिकल्स:
हिन्दी के और आर्टिकल्स पढ़ने के लिए हमारा हिन्दी सेक्शन देखिए।लेटेस्ट अप्डेट्स के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो कीजिए।स्वास्थ्य संबंधी जानकारी के लिए न्यूजलेटर पर साइन-अप कीजिए।