वज़न को नियंत्रित करने के लिए खायें ये फल और सब्ज़ियाँ

क्या आपको पता है वज़न बढ़ने से diabetes और cancer होने का खतरा बढ़ जाता है?

WrittenBy

Written By: Agencies | Updated : January 5, 2017 12:15 PM IST

मूल स्रोत: IANS Hindi

वज़न को कम करने के लिए हमेशा डाइटिंग या एक्सरसाइज़ करना ही सही ऑप्शन नहीं होता है डायट में थोड़ा-सा बदलाव लाकर भी आप अपने वेट को कंट्रोल में ला सकते हैं। इसके लिए आपको थोड़ा समझबुझकर खाना खाने की ज़रूरत है। हाल ही के एक अनुसंधान के दौरान ये पता चला है कि फ्लैवनॉइड के उच्च श्रोतों वाले फल जैसे सेब, जामुन और नाशपाती और सब्जियों का सेवन कम वजन वृद्धि से जुड़ा हो सकता है। एक अध्ययन के अनुसार, फ्लैवनॉइड के उपवर्गो की उच्च खपत कम वजन वृद्धि से संबंधित है। पढ़े-  सफेद कद्दू के जूस से इस तरह घटाएं वज़न

फ्लैवनॉइड फलों और सब्जियों में पाये जाने वाले प्राकृतिक यौगिक हैं जोकि वजन कम करने से जुड़े होते हैं लेकिन कई अध्ययनों ने ग्रीन टी में मौजूद कुछ विशेष फ्लैवनॉइड और उनकी सीमित मात्रा का ही अध्ययन किया है। यह पहला अध्ययन है जिसने फ्लैवनॉइड के सात उप वर्गो की खपत और वजन वृद्धि के बीच संबंधों का आकलन करने के लिए साल 1986 से 2011 के बीच अमेरिका के 124, 086 प्रतिभागियों पर हुए शोध का आकलन किया है। शोधार्थियों ने बताया कि इस अध्ययन से चिकित्सकों को मोटापा कम करने की आहार सिफारिशों को अधिक निखारने में मदद मिलेगी। पढ़े-

अध्ययन के अनुसार, थोड़ी-थोड़ी मात्रा में वजन कम या नियंत्रित करने से  आप कई तरह की बीमारियों के होने के खतरे को भी कम कर सकते हैं। क्योंकि शायद आप मालूम नहीं है कि वज़न के बढ़ने से मधुमेह, कैंसर, उच्च रक्तचाप और हृदय रोग होने का बहुत बढ़ जाता है।  यह शोध पत्रिका 'ब्रिटिश मेडिकल' में प्रकाशित हुआ है।

इसलिए वज़न घटाइए औेर सेहतमंद रहिए।

चित्र स्रोत: Shutterstock


Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source