Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

मानसून में करें ये वर्कआउट और बने रहें स्लिम एंड ट्रिम

मानसून में बाहर नहीं निकल पा रहे हैं, कोई बात नहीं। घर पर करें ये कसरत।

मानसून में करें ये वर्कआउट और बने रहें स्लिम एंड ट्रिम
यंदाच्या वर्षी जून महिन्याच्या सुरूवातीलाच पावसाने चांगला जोर धरला आहे. त्यामुळे पावसापाठोपाठ आजारही फोफावण्याची शक्यता असते. मग अशावेळी सर्दी-पडशासारख्या सर्रास उद्भवणार्याठ काही आजारांवर औषध-गोळ्या घेण्याऐवजी हे काही घरगुती उपाय नक्की करून पहा.

Written by Agencies |Updated : April 19, 2017 4:25 PM IST

मानसूनकी रिमझिम फुहारें आपकी सुबह-शाम की सैर में खलल डाल सकती हैं, तो इसका मतलब आपको कुछ दिनों तक करसत को भूल जाना चाहिए? जी नहीं, बिल्कुल नहीं। एक फिटनेस विशेषज्ञ की सलाह है कि मानसून में भी फर्श पर दौड़कर या डांस कर स्वस्थ रहने की कोशिश की जा सकती है। स्वास्थ्य समाधान और सलाह देने वाले ऐप 'हेल्दीमी' के फिटनेस कोच सर्वाणन हरिराम ने मानसून में फिट बने रहने के कुछ मजेदार तरीके सुझाए हैं। चलिये जानते हैं कि वे हैं क्या-

-आमतौर पर आप एक तय समय पर सैर या जिम के लिए जाते हैं। घर में भी एक तय समय पर ही व्यायाम करें और वैसे ही कपड़े पहनें, जैसे सैर या जिम जाते वक्त पहनते हैं। आसान से वार्म-अप से शुरुआत करें। कुछ मिनट फर्श पर दौड़ने जैसे व्यायाम से शुरुआत करें।

-घर में व्यायाम करने के लिए कूदने की रस्सी और कसाव लाने वाले बैंड जैसे कुछ आसान से व्यायाम उपकरण खरीद लें। ये बढ़िया विकल्प हैं, क्योंकि आप इनका इस्तेमाल अगले मानसून में घर में दोबारा कर सकते हैं।

Also Read

More News

-आपके घर की सीढ़ियां अपने आप में व्यायाम का एक बेहतरीन उपकरण हैं। आप कुछ मिनट के लिए सीढ़ियां चढ़ने-उतरने का व्यायाम कर सकते हैं।

-पुश-अप्स तथा ऊठक-बैठक मांसपेशियां मजबूत बनाने वाली अच्छी कसरत है।

-योगकरें। यह मानसून के दौरान होने वाली आम समस्या श्वास समस्या को घटाने में भी मदद करता है।

-अगर आपको डांस अच्छा लगता है, तो ऐसे दिल खोलकर डांस करें कि मानो आपको कोई नहीं देख रहा है। यह मानसून में घर में की जाने वाली कसरत को मजेदार बनाने का एक तरीका है।

-घर के काम आपको फिट रखने का एक बेहतरीन तरीका हैं। कसरत के तौर पर  पूरे घर साफ की सफाई करें। बर्तन धुल लें और कपड़े हाथ से धुलें।

स्रोत: IANS Hindi

चित्र स्रोत:  Getty image

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source


About the Author

... Read More