Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

डिहाइड्रेशन से बचने के लिए क्या करना चाहिए?

डिहाइड्रेशन से बचने के लिए क्या करना चाहिए?
Sometimes dehydration can lead to abdominal cramps. Therefore, drink a lot of water to prevent as well as ease ab cramps.

Written by Agencies |Updated : April 19, 2017 5:38 PM IST

गर्मी के दिनों में डिहाइड्रेशन की समस्या आम है। लेकिन व्यस्तता के दौरान लोग यह नहीं समझ पाते कि क्या करना चाहिए और क्या नहीं। फल यह होता है कि लोग अनजाने में इनका शिकार हो जाते हैं। चलिए जानते हैं कि विशेषज्ञों के अनुसार इस समस्या से कैसे बचा जा सकता है।  बढ़ती गर्मी, सूरज की तपिश और उमस लोगों को बदहजमी और डिहाइड्रेशन का शिकार बना रही है। ऐसे में विशेषज्ञों की सलाह है कि आ अपने खाने-पीने की आदतों पर विशेष ध्यान दें, ताकि चिलचिलाती धूप में भी शरीर में 'इम्युनिटी' बनी रहे। पढ़े- गर्मी के दिनों में डिहाइड्रेशन से बचने के टिप्स

न्यूट्रिशियन अंकिता मेहरा कहती हैं कि गर्मियों में मानव शरीर से पसीना अधिक निकलने के कारण 'इलेक्ट्रोलाइट' असंतुलित हो जाता है। इसलिए खाने से पहले फल और सब्जी की तासीर जान लेना जरूरी है। यदि इस बात का ध्यान नहीं रखा गया और गर्म देने वाले फलों को सेवन किया गया तो उससे शरीर में विभिन्न बीमारियां हो सकती हैं। पढ़े-  गर्मी के दिनों में डिहाइड्रेशन से बचायेंगे ये 7 खाद्द पदार्थ

अंकिता का कहना है कि वर्किंग लोगों के लिए रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाए रखना और भी जरूरी है, क्योंकि उन्हें दिनभर बाहरी माहौल में रहना है। उन्होंने कहा कि इसको ध्यान में रखते हुए लोगों को गर्मी में नाश्ते में दूध, सभी फ्रूटशेक्स, जूस, फल, स्प्राउट्स, ऑट्स, पोहा आदि लेना चाहिए। वहीं लंच में दालों को प्रमुखता से शामिल करें। इसके साथ आप इसमें सीजनल हरी पत्तेदार सब्जियां जैसे बींस आदि, दो या तीन चपाती और भरपूर सलाद लें। पढ़े-

Also Read

More News

उन्होंने कहा कि डिनर में इस बात का ध्यान रखा जाए के रात को भारी और ज्यादा खाना न लिया जाए। रात के खाने में रेशेदार सब्जी, दो चपाती और सलाद ले सकती हैं। यदि रोटी खाने का मन न हो तो आप खिचड़ी खा सकते हैं। पढ़े-  आर्टफिशल ड्रिंक के जगह पर ये हैं कुछ रिफ्रेशिंग ड्रिंक

क्या करना चाहिए :

* ग्रीन टीऔर कोल्ड कॉफी लें

* हल्का खाना खाएं

* मौसमी फल जैसे- तरबूज, खरबूज, ककड़ी, खीरा आदि को प्रमुखता दें

* रेशेदार खाद्य पदार्थ खाएं

* भोजन के बीच में लंबा गैप न होने दें

* बदहजमी होने पर घर में बने नींबू पानी और पुदीना पानी पीएं

* पानी अधिक मात्रा में पीएं

* बाजार के पेय पदार्थो की बजाय दही, सत्तू, शिकंजी, नारियल पानी लस्सी आदि को प्रमुखता दें

क्या नही करना चाहिए :

* तले-भुने खाने से परहेज करें

* गर्म तासीर वाले फल जैसे चेरी, आड़ू, अमरूद न खाएं

* लंच में ले जाए गए टिफिन को पांच से छह घंटे के अंदर खा लें, क्योंकि इससे ज्यादा समय पैक रहने से इसमें बैक्टीरिया पनप सकते हैं

* चाय और हॉट कॉफी से परहेज करें

* ज्यादातर ड्राइफ्रूट्स में वसा अधिक होती है, इसलिए गर्मियों में इन्हें कम खाएं।

स्रोत: IANS Hindi

चित्र स्रोत:  Getty image

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source


हिन्दी के और आर्टिकल्स पढ़ने के लिए हमारा हिन्दी सेक्शन देखिए।लेटेस्ट अप्डेट्स के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो कीजिए।स्वास्थ्य संबंधी जानकारी के लिए न्यूजलेटर पर साइन-अप कीजिए।

About the Author

... Read More