कैलोरी कंट्रोल करने के लिए किचन को रखें साफ!

वज़न को घटाने के लिए सिर्फ हेल्दी डायट पर नहीं किचन पर भी दे ध्यान!

WrittenBy

Written By: Agencies | Updated : January 5, 2017 12:15 PM IST

मूल स्रोत: IANS Hindi

आजकल के अनहेल्दी लाइफस्टाइल के कारण वज़न का बढ़ना एक आम समस्या बन गई है। इसके ऊपर तरह-तरह के अनुसंधान किये जा रहे हैं। हाल ही के एक अनुसंधान से इस बात का पता चला है कि अस्त-व्यस्त रसोईघर को ठीक करने में लोग ज्यादा कैलोरी इनटेक करने लगते हैं। इसलिए  अपने वेट को कंट्रोल में रखने के लिए कैलोरी को कंट्रोल में रखें और इसके लिए आपको अपने किचन को साफ-सुथरा रखना पड़ेगा।

अस्त-व्यस्त रसोई घर होने से लोग ज्यादा कुकीज खाते हैं जिससे वे ज्यादा कैलोरी ग्रहण करने लगते हैं। एक नए अध्ययन से यह खुलासा हुआ है। शोधकर्ताओं के मुताबिक जब रसोईघर अस्त-व्यस्त हो यानी अखबार टेबल पर पड़ा हो, बरतन सिक में रखा हो और उधर फोन की घंटी बज रही हो तो महिलाएं ज्यादा कुकीज खाने लगती हैं।

आस्ट्रेलिया के न्यू साउथ वेल्स विश्वविद्यालय की लेनी वारटेनियन का कहना है कि जिन महिलाओं का रसोईघर साफसुथरा हो और हर चीज करीने से रखी हो उनके मुकाबले ज्यादा कुकीज की यह मात्रा दोगुनी तक हो सकती है।

उन्होंने कहा कि मुझे लगता है कि पुरुषों के मामले में भी यह सच होगा। शोध के सहलेखक व कॉर्नेल फूड एंड ब्रैंड लैब के निदेशक ब्रायन वानसिक ने बताया, 'यद्यपि ध्यान के माध्यम से हम अपने पर काबू रख सकते हैं कि ज्यादा कुकीज जैसी चीजें न खाएं। लेकिन इससे आसान तरीका यही है कि हम अपने रसोईघर को साफ-सुथरा और संगठित रखें।'

यह शोध कॉर्नेल फूड एंड ब्रैंड लैब की मदद से किया गया और इसे एनवायरोनमेंट एंड विहेबियर में प्रकाशित किया गया है।

चित्र स्रोत: Shutterstock


Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source