वेट को कंट्रोल करने के बाद उसे कैसे करेंगे मेन्टेन!

वज़न को नियंत्रित करने का नायाब तरीका!

WrittenBy

Written By: Agencies | Updated : January 5, 2017 1:52 PM IST

मूल स्रोत: IANS Hindi

आज मोटापा कहे या वज़न का बढ़ना आम समस्या बन गई है।  इस समस्या के लिए किसी विशेष समय की ज़रूरत नहीं होती है।कभी भी किसी भी उम्र से आप इस समस्या से ग्रस्त हो सकते हैं। लेकिन इसको कंट्रोल करने का सबसे अच्छा तरीका ये है कि आप अपने डायट का किस तरह से ध्यान रखते हैं।  वेट को कंट्रोल करने के बाद सबसे ज़रूरी होता है उसको बनाये रखना, इसके लिए भी ज़रूरी है कि एक साल तक अपने वेट को बढ़ने न दें, उसे उसी अनुपात में रहने दें। पढ़े- 20 तरीकों से 20 दिनों में वज़न घटायें

मोटापे की बीमारी से ग्रस्त लोगों के लिए वजन कम करने के बाद उसे बरकरार रखना बड़ी समस्या है। हालांकि एक नए शोध से पता चला है कि अगर कोई व्यक्ति एक साल तक वजन काबू में रखता है तो उसका शरीर कम वजन के अनुकूल हो जाता है। इस शोध के निष्कर्षो से पता चलता है कि अगर अधिक वजन वाला व्यक्ति शुरू में कुछ वजन घटाने में सफल होता है और इसे एक साल तक लगातार बरकरार रखने में सफल होता है तो उसका शरीर नए वजन को स्वीकार कर लेता है और उसका विरोध नहीं करता।

डेनमार्क के कोपेनहेगन विश्वविद्यालय की प्रमुख शोधार्थी इवा विनिंग ने बताया, 'हमें पता है कि मोटे लोगों की चयापचय क्षमता कम होती है, क्योंकि उनमें भूख रोकने वाले हार्मोन जीएलपी-1 का स्तर कम होता है। लेकिन अच्छी बात यह है कि अब हम यह दिखाने में सक्षम हैं कि आप वास्तव में इस हार्मोन का स्तर बढ़ा सकते हैं, साथ ही भूख में बाधा डालने वाले एक अन्य हार्मोन पीवाईवाई को वजन घटाकर काबू किया जा सकता है। अगर आप एक साल तक वजन काबू रखते हैं तो इस हर्मोन का स्तर भी बरकरार रहता है।'

यह शोध यूरोपियन जर्नल ऑफ एंडोक्राइनोलॉजी में प्रकाशित किया गया है।

चित्र स्रोत: Shutterstock


Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source