... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Agencies | Updated : January 5, 2017 12:14 PM IST
स्रोत - IANS Hindi
जो लोग कॉफी पीना पसंद करते हैं, अलग-अलग बहानों से कॉफी पीते हैं। जैसे सुबह उठकर आंखें ठीक से खोलने के लिए उन्हें कॉफी चाहिए होती है। किसी से मुलाकात के दौरान कॉफी पीनी होती है। ऑफिस में काम करते हुए बीच-बीच में ब्रेक के दौरान कॉफी चाहिए होती है और कुछ नहीं तो बोरियत में भी वो कॉफी पी लेते हैं। कॉफी पीने के कई सारे नुकसान फायदे तो हैं ही, लेकिन यहां हम उसके एक ख़ास इस्तेमाल या यूं कहिए फायदे के बारे में बात कर रहे हैं। शायद ही आपने ये सुना होगा कि कॉफी पीने से आप एक्सरसाइज़ करके फिट रहने के लिए अपने आपको तैयार भी कर सकते हैं। जी हां, अगर आप चुस्त-दुरुस्त काया पाना चाहते हैं, लेकिन लंबी फिटनेस योजना से घबरा रहे हों तो एक कप कॉफी पीएं। एक कप कॉफी आपको फिट रहने के लिए प्रेरित कर सकती है। (लंबी उम्र पानी है तो दिन में पियें 3 कप कॉफी)
ब्रिटेन की यूनिवर्सिटी ऑफ केंट के प्रोफेसर साम्यूले मारकोरा का कहना है, ‘कठिन परिश्रम की धारणा अक्सर लोगों को फिटनेस के प्रति भयभीत करती है। ऐसे में कैफीन का सेवन उन्हें फिटनेस योजना के प्रति उत्साहित कर सकता है।’
उनके अनुसार, कठीन परिश्रम की धारणा ज्यादातर लोगों को खाली समय में निष्क्रय बनाती है। वहीं समय की कमी में शारीरिक परिश्रम व्यायाम न करने की सबसे बड़ी बाधा होती है। मारकोरा कहते हैं कि कैफीन और साइकोएक्टिव ड्रग्स व्यायाम के दौरान कठिन परिश्रम से घबराहट को कम करते हैं। यह शोधपत्र जर्नल स्पोर्ट्स पत्रिका में प्रकाशित हुआ है।
तो फिर अगली बार जब आप एक्सरसाइज़ करने से घबरा रहे हों तो ज्यादा कुछ नहीं, सिर्फ एक कप कॉफी पियें, खुद ब खुद आपका मूड बन जाएगा।
चित्र स्रोत - Shutterstock