... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Agencies | Updated : January 5, 2017 12:13 PM IST
आमतौर पर बच्चे हर दिन किसी न किसी बीमारी से जूझ रहे होते हैं। माता-पिता डॉक्टरों के चक्कर लगाते-लगाते परेशान हो जाते हैं और उन्हें फिट रखने के लिए तरह-तरह के तरीकें अपनाते रहते हैं। नतीजा ये होता है कि बच्चें तरह-तरह के तरीकों और दवाईयों के कारण और भी ज्यादा बीमार महसूस करने लगते हैं। लेकिन हाल के एक अनुसंधान ने इस मुश्किल को आसान कर दिया है। आपके बच्चे को न तो बार-बार डॉक्टरों के पास जाने की ज़रूरत है और न ही तरह-तरह की दवाईयाँ खाने की ज़रूरत है, सिर्फ पांच मिनट व्यायाम करने से वे तंदुरुस्त रह सकते हैं।
स्वीडन के शोधकर्ताओं ने मंगलवार को यह जानकारी दी। ऐसे चार वर्षीय बच्चे जो प्रतिदिन पांच मिनट व्यायाम करते हैं उन्हें काफी स्वास्थ्य लाभ मिलता है। स्टॉकहोम के केरोलिंस्का इंस्टीट्यूट के अध्ययन के मुताबिक वसा को घटाने और ताकत में सुधार के लिए बच्चों का पांच मिनट का कठिन व्यायाम ही काफी है।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के मुताबिक, बायोसांइसिज और न्यूट्रीशन के एक वरिष्ठ शोधकर्ता मेरी लोफ ने कहा, 'शारीरिक गतिविधि, मांसपेशियों की ताकत और शक्ति के बीच इस संबंध को देखकर मैं थोड़ी हैरान थी।' लोफ के मुताबिक अध्ययन के परिणामों में अपने हमउम्र बच्चों से ज्यादा व्यायाम करने वाले छोटे बच्चों में अनुमान से अधिक लाभ देखा गया।
लोफ ने कहा, 'शारीरिक गतिविधि के लिए गेंद या गुब्बारों से खेलने जैसी कोई भी गतिविधि की जा सकती है। ' कहने का मतलब ये हैं कि फिट रहने के लिए बच्चों को ज्यादा परिश्रम वाला व्यायाम करने की ज़रूरत नहीं है, हल्के-फुल्के खेल भी खेल सकते हैं।
स्रोत: IANS Hindi
चित्र स्रोत: Shutterstock Images
हिन्दी के और आर्टिकल्स पढ़ने के लिए हमारा हिन्दी सेक्शन देखिए। स्वास्थ्य संबंधी जानकारी के लिए न्यूजलेटर पर साइन-अप कीजिए।