
Also Read
Health Ministry issues beat the heat tips : भीषण गर्मी में घर से बाहर निकलना किसी चुनौती से कम नहीं होता है। क्योंकि इस दौरान चल रहे हीटवेव की कहर पूरा भारत जूझ रही है। हीट वेव के कारण कई तरह की समस्याएं जैसे- शरीर में थकान, डिहाइड्रेशन, सिरदर्द इत्यादि की परेशानी हो सकती है। ऐसे में इस जून-जुलाई की भीषण गर्मी से बचना बहुत ही जरूरी है। हाल ही में हेल्थ मिनिस्ट्री ने नॉर्थ इंडिया के लोगों की इस भीषण गर्मी में स्वस्थ रहने के लिए कुछ हेल्दी टिप्स बताएंगे। इन हेल्दी टिप्स को फॉलो करके आप हीटवेव को मात दे सकते हैं। आइए जानते हैं हीटवेव से कैसे बचें?
स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, अगर आप हीटवेव से बचना चाहते हैं, तो उन चीजों को अपनी लाइफस्टाइल से बाहर करें, तो आपको अधिक बीमार कर सकते हैं। मुख्य रूप से इस भीषण गर्मी में चाय, कॉफी, शराब और कार्बोनेटेड कोल्ड ड्रिंक्स का सेवन न करें, क्योंकि इस तरह के ड्रिंक्स से आपके शरीर को काफी नुकसान हो सकता है। इतना ही नहीं, स्वास्थ्य मंत्रालय ने बासी खाना और हाई-प्रोटीन फूड का भी अधिक मात्रा में खाने से मना किया है। 
स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, यदि आप हीटवेव से खुद को सुरक्षित रखना चाहते हैं, तो रोजाना अधिक से अधिक मात्रा में पानी पिएं। पानी पीने से शरीर को बेहतर ढंग से हाइड्रेट किया जा सकता है। इससे शारीरिक कमजोरी और थकान दूर होती है। साथ ही कई तरह की बीमारियों के पनपने का खतरा भी कम होता है। आइए जानते हैं कुछ टिप्स-
अगर आप गर्मियों में हीटवेव से बचना चाहते हैं, तो इन छोटी-छोटी बातों का ध्यान रखें ताकि आपका स्वास्थ्य बेहतर हो सके। वहीं, शारीरिक परेशानी को कम करने के लिए उचित लाइफस्टाइल फॉलो करें।