Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
Tips of Fitness: 30 की उम्र तक अधिकतर लड़कियां शादी करके अपनी फैमिली बसा चुकी होती हैं। शादी के बाद कुछ दिनों का ब्रेक लेकर वे फिर से नौकरी में जुट जाती है। ऐसे में परिवार और नौकरी पर ध्यान देने के चक्कर में खुद पर ध्यान नहीं दे पातीं। भारतीय महिलाओं में ये आम बात है। परिवार और नौकरी के बीच में वे इतना व्यस्त हो जाती हैं कि वे अपने सजने-संवरने पर अच्छे से ध्यान नहीं दे पाती हैं। अपने ऊपर ध्यान ना देने की वजह से वे शारीरिक रूप से धीरे-धीरे कमजोर (Tips of Fitness) होने लगती हैं।
शरीर पर ध्यान ना देने के कारण कमजोरियां और मोटापा दोनों साथ आने लगता है। अगर वे खुद पर ध्यान देना शुरू कर दें, तो 30-35 की उम्र में भी महिलाएं खूबसूरत और जवां दिख सकती हैं। इसी तरह वे खुद के फिटनेस (Tips of Fitness ) पर ध्यान देकर सेहतमंद भी रह सकती हैं। ये ख्याल आपको कैसे रखना है, चलिए हम आपको बताते हैं-
शादी के बाद महिलाओं को बच्चे और ऑफिस की जल्दबाजी काफी होती है। इस वजह से वे हर काम हड़बड़ी में करती हैं। उन्हें घर का काम करने के लिए सुबह जल्दी उठना पड़ता है, इस वजह से वे अच्छी नींद नहीं ले पाती हैं। इसलिए अगर आप फिट रहना चाहते हैं, तो सबसे पहले अपने सोने का टाइम टेबल सही करें। कम से कम 7 घंटे रोजाना सोएं। अगर आप सुबह जल्दी उठते हैं, तो रात में समय पर सोएं।
ऑफिस जानें की वजह से सुबह का नाश्ता सही नहीं हो पाता है। नतीजतन इससे महिलाएं प्रोसेस्ड फूड ज्यादा खाती हैं। अधिकतर जल्दबाजी के चक्कर में ब्रेड में बटर या टोस्ट लगा लिया और इसे ही खाकर ऑफिस के लिए निकल गए। ऐसा करने से शरीर में चर्बी बढ़ती है। अगर आप चाहते हैं कि आपका मोटापा ना बढ़े, तो तेलीय और चिपचिपा पदार्थ खाना छोड़ दें। सुबह का नाश्ता भी अच्छे से करें।
भागदौड़ भरी जिंदगी में शरीर के मेटाबोलिज्म को दुरुस्त रखना बहुत ही जरूरी है। गर्म पानी आमतौर पर सर्दी-जुकाम होने पर पीते हैं, लेकिन कई वैज्ञानिक रिसर्च में इस बात को साबित किया जा चुका है कि गर्म पानी पीने से सेहत को बहुत ही लाभ पहुंचता है। इसलिए जब भी सुबह उठें, गर्म पानी जरूर पिएं। इसके बाद चाय को काढ़े के जैसा बनाकर पीएं। इसमें भरपूर रूप से तुलसी पत्ता और दालचीनी डालें। इससे सेहत को फायदा होता है।
डायट में जितना संभव हो सके, हीर सब्जियों को शामिल करें। रेशेदार सब्जियां सेहत के लिए अच्छी होती हैं। ये शरीर में पोषक तत्वों के साथ-साथ पेट को भी साफ रखने में हमारी मदद करते हैं। इसके साथ ही रोजाना सलाद खाएं। सलाद में अपनी पसंद की चीजों को शामिल करें।
शरीर को फिट रखने के लिए रोजाना एक्सरसाइज करें। एक्सरसाइज के लिए कोई ऐसा समय निकालें, जिसमें आप नियमित रूप से एक्सरसाइज कर सकती हैं। इससे मसल्स टोन होंगे और आपका चेहरा भी निखरेगा। एक्सरसाइज करने से उम्र बढ़ने के बावजूद भी चेहरे पर झुर्रियां नहीं दिखेंगी।
Tips for Eye Care: लंबे समय तक स्क्रीन देखने से आंखों की बढ़ रही हैं समस्याएं, फॉलो करें ये टिप्स
घर बैठे वर्कआउट की करें शुरुआत, मॉनिटर करने के लिए बेहतरीन है ये 3 फिटनेस ऐप्स