एक्‍सरसाइज करने के बाद जरूर नहाएं, होंगे ये 4 बड़े फायदे

एक्सरसाइज का पूरा फायदा तभी मिलता है जब इसे ठीक तरीके से किया जाए और इससे जुड़ी जरूरी बातों को ध्यान में रखा जाए।

WrittenBy

Written By: Editorial Team | Published : October 7, 2018 5:44 PM IST

खुद को फिट रखने के लिए नियमित एक्सरसाइज और स्वस्थ खान-पान जरूरी है लेकिन एक्सरसाइज का पूरा फायदा तभी मिलता है, जब इसे ठीक तरीके से किया जाए। इससे जुड़ी जरूरी बातों को ध्यान में रखा जाए, जैसे एक्सरसाइज के बाद नहाना। कई लोगों में गलतफहमी होती है कि एक्सरसाइज के बाद नहाना नहीं चाहिए जबकि वर्कआउट के बाद नहाना वर्कआउट को और अधिक असरदार बना सकता है। आइए जानें, क्‍या है इसके पीछे के राज।

यह भी पढ़ें-अच्छी बॉडी बनाने वाले इन 5 शाकाहारी आहारों के बारे में जानते हैं?

फैट कम करने में मदद मिलती है

एक्सरसाइज के बाद ठंडे पानी से नहाने से फैट कम होता है। हमारे शरीर में दो तरह के फैट होते हैं, वाइट फैट जो शरीर के लिए बुरा होता है और दूसरा ब्राउन, जो हमारे लिए अच्छा होता है। वाइट फैट, वह फैट है जिसे हम अपने भोजन के जरिए खाते हैं और यह कमर, पीठ के निचले हिस्से और गर्दन आदि में जमा होने लगता है। वहीं, ब्राउन फैट हमारे लिए अच्छा होता है और इसका काम है हमारे शरीर को गर्म रखना।

मांसपेशियों के लिए फायदेमंद

एक्सरसाइज करने के बाद मांसपेशियों में ऐंठन या दर्द न होने पर भी नहाने से फायदा होता है। कसरत के बाद ठंडे पानी से नहाने पर शरीर का रक्त संचार तेज होता है और मांसपेशियों की जकड़न खुल जाती है।

यह भी पढ़ें-दिल के लिए हेल्दी है शंखपुष्पी हर्ब, जानें इसके और भी हैं कई लाभ

मूड होता है फ्रेश 

एक्सरसाइज के बाद जब ठंडा पानी सिर पर पड़ता है तो मूड एकदम फ्रेश हो जाता है क्योंकि जब हम ठंडे पानी से नहाते हैं, तो हल्का सा शॉक जैसा लगता है जिससे सांसें तेज चलने लगती हैं और दिल की धड़कनें भी बढ़ने लगती हैं। इससे शरीर का ब्लड सर्कुलेशन बढ़ जाता है और आप अपने आपको तरोताजा महसूस करने लगते हैं।

इम्युनिटी और रक्तसंचार बेहतर होता है

एक्सरसाइज के बाद ठंडे पानी से नहाने पर इम्युनिटी और रक्तसंचार दोनों ही अच्छे रहते हैं। इम्युनिटी अर्थात प्रतिरक्षा प्रणाली के मजबूत होने से शरीर में व्हाइट ब्लड सेल्स बढ़ती हैं जोकि बहुत सी बीमारियों से लड़ने में मदद करती हैं और आप कम बीमार पड़ते हैं।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source