पाचनशक्ति बढ़ाने और बेहतर इम्यूनिटी के लिए पीएं गन्ने का जूस

गन्ना खनिजों से भरपूर होता है और इसीलिए यह आपकी सेहत के लिए काफी फायदेमंद है।

WrittenBy

Written By: Sadhna Tiwari | Published : August 7, 2018 1:43 PM IST

गन्ने का रस एक हेल्दी ड्रिंक है और इसे पीने से तरोताज़ा होने के साथ-साथ मूड भी बेहतर बनता है। गन्ना या शुगरकेन कार्बोहाइड्रेट, प्रोटीन और कैल्शियम, फॉस्फोरस, आयरन और ज़िंक जैसे खनिजों से भरपूर होता है और इसीलिए यह आपकी सेहत के लिए काफी फायदेमंद है। गन्ने में शुक्रोज़, फ्रूक्टोज़ जैसे कई प्रकार के ग्लूकोज़ पाए जाते हैं। गन्ने का रस शरीर से विषैले पदार्थों को बाहर निकालने का काम करता है। साथ ही यह कैंसर से बचाव और तुरंत एनर्जी प्रदान करने का काम करता है। चलिए यहां हम आपको बताते हैं गन्ने का रस पीने के कुछ बड़े फायदे।

  1. सांस की बदबू खत्म करता है: गन्ने में कैल्शियम और फॉस्फोरस काफी अच्छी मात्रा में होका है जो आपके दांतों को मज़बूत बनाते हैं। यह दांतों को टूटने से भी बचाते हैं आपकी सांसों से आनेवाली बदबू को कम करते हैं।
  2. पाचनशक्ति में सुधार: गन्ने का रस पीने का एक फायदा यह भी है कि यह इसमें मौजूद पोटैशियम आपके डायजेस्टिव सिस्टम को ठीक रखना है और आपके गट की सेहत को सुधारता है।

    ख़राब गले को ठीक करता है: गला ख़राब होने पर गन्ने का जूस पीएं। इसमें ऐसे एंटीऑक्सिडेंटस होते हैं जो आपको राहत दिलाती हैं।

  3. घाव ठीक करता है: घाव जल्दी ठीक करने के लिए गन्ने का रस मदद करता है। सुक्रोज़ घाव ठीक करने में मदद करता है।
  4. वेट लॉस: गन्ने के रस में सोल्यूबल फाइबर्स होते हैं जो वेट लॉस में मदद करता है।
  5. एसिडिटी से राहत दिलाता है: एल्केलाइन गन्ने मे पाया जानेवाला एक तत्व है जो आपको एसिडिटी से राहत दिलाने में मदद करता है।
  6. इम्यूनिटी बढ़ाता है: गन्ने के रस में एंटीऑक्सिडेंट अच्छी मात्रा में होते हैं और यह आपकी रोगप्रतिरोधक शक्ति बढ़ाने और हड्डियों को मज़बूत बनाते हैं।
  7. लीवर को काम करने में सुधार: आपके शरीर के ग्लूकोज़ लेवल को मेंटेन करने के साथ गन्ने का जूस आपको जॉन्डिस से लड़ने में भी मदद करता है। अपने डॉक्टर से पूछें कि आप एक दिन में कितनी मात्रा में गन्ने का जूस पी सकते हैं।

चित्र स्रोत: Shutterstock

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.