... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Editorial Team | Published : December 28, 2017 9:39 AM IST
सर्दियों के लिए बेस्ट हैं ये 5 फ्रूट्स, इम्यूनिटी बढ़ाने के साथ शरीर को रखते हैं हाइड्रेट
सर्दियों में तापमान के कम होने और ठंडी हवाओं के चलने से कई रोगों का खतरा होता है। खासकर इन दिनों इम्युनिटी कमजोर होने का ज्यादा डर होता है, जिससे आपको सर्दी, खांसी, फ्लू और सांस से जुड़ी बीमारियों का सामना करना पड़ सकता है। यही कारण है कि डॉक्टर और एक्सपर्ट आपको इन दिनों आपको फल और सब्जियों का खूब सेवन करने की सलाह देते हैं। सर्दियों के दिनों विशेषकर विटामिन सी से भरपूर फल और सब्जियां जैसी संतरे, चुकंदर, मूली और अन्य खट्टे फल आपके लिए ज्यादा फायदेमंद होते हैं क्योंकि इससे आपका इम्युनिटी सिस्टम मजबूत बनता है। जाहिर है अगर आपका इम्युनिटी सिस्टम मजबूत रहेगा, तो आपको इन्फेक्शन और इन रोगों से बचने में मदद मिल सकती है। मशहूर सेलेब्रिटी न्यूट्रिशनिस्ट रुजुता दिवेकर के अनुसार, आपको इन दिनों मौसमी फल और सब्जियों का खूब सेवन करना चाहिए। इस पोस्ट में न्यूट्रिशनिश्ट आपको तमाम उन चीजों के बारे में बता रही हैं, जो इस मौसम में उपलब्ध होती हैं और आपकी सेहत के लिए फायदेमंद हो सकती हैं। लेकिन उससे पहले आपको यह जानना जरूरी है कि सीजनल फूड्स खाने से आपको क्या-क्या बड़े लाभ होते हैं।
सीजनल फूड्स खाने के फायदे
1) सीजनल फूड्स से इम्युनिटी सिस्टम मजबूत होता है और इन्फेक्शन से बचने में मदद मिलती है।
2) इनसे आपके जोड़ सही रहते हैं और आपको दर्द और पीड़ा से बचने में मदद मिलती है।
3) दुबले शरीर को वजन पाने और आपको हेल्दी-फिट रहने में मदद मिलती है।
मौसमी फल
चीकू
बेर
पपीता
संतरा
मोसंबी
अंगूर
अनार
स्ट्रॉबेरीज
अंजीर
आडू
खुबानी
शहतूत
अमरुद
ठंड में खाएं ये सब्जियां
पालक
मेथी
चुकंदर
सुरती कंड
फ्रेंच बीन्स
आलू
मूली
शकरकंद
टमाटर
प्याज
चौली
फ्लैट बीन्स
गाजर
लौकी
फूलगोभी
पत्तागोभी
शेपू
हरा प्याज
सरसों का साग
मटर
बथुआ
विंटर ग्रेन्स
बाजरा
गेहूं
चावल
मक्का
कुट्टू
राजगीरा आटा
सिंघाडा आटा
सर्दियों में खाएं ये दाल
चना दल
कुलिथ
छोले
मटर
उड़द
तुवर
राजमा
काला चना
सोयाबीन
Read this in English
अनुवादक – Usman Khan
चित्र स्रोत - Shutterstock